Zodiac Personality Traits: इन 5 राशि वालों की दुश्मनी पड़ती है महंगी, भूलकर भी इनसे न लें पंगा!

Zodiac Personality Traits: ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियां बताई गई हैं। इनमें कुछ राशियों के बारे में माना जाता है कि इन राशि के लोगों से पंगा लेना बेहद खतरनाक हो सकता है।

angry man

इन राशि वालों से न लें पंगा!

विज्ञापन

Zodiac Personality Traits: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हर राशि का अपना एक विशिष्ट गुण होता है। कुछ राशियों के लोगों का स्वभाव बेहद सॉफ्ट तो वहीं, कुछ राशि वालों का स्वभाव काफी उग्र होता है। ऐसे में ज्योतिष में कुछ ऐसी राशियां भी मानी गई हैं। जिनसे दुश्मनी करना बेहद ही खतरनाक साबित होता है। माना जाता है कि इन राशि वालों के साथ दुश्मनी करने से आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ज्योतिष के अनुसार, हर राशि के लोगों में उस राशि के गुण जरूर होते हैं। इसके साथ उस राशि के स्वामी ग्रह का प्रभाव भी इन राशि के लोगों में देखा जाता है। कुंडली का पहला भाव व्यक्ति के व्यक्तित्व का होता है। ऐसे में पहले भाव में जो राशि होती है। वह उस व्यक्ति की लग्न राशि होती है और उसका स्वभाव उसी राशि के अनुरूप ही होता है। आइए जानते हैं कि कौन सी राशि के लोगों से पंगा नहीं लेना चाहिए।

Advertisment

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। इस कारण इनका स्वभाव भी उग्र होता है। अग्नि तत्व की राशि होने के कारण ये अपने गुस्से पर जल्दी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। इसी कारण मेष राशि के लोगों से पंगा लेने से हमेशा बचना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य होते हैं। सूर्य ग्रहों के राजा होते हैं। इस कारण सिंह राशि वाले लोग कभी झुकने की कोशिश नहीं करते हैं। अगर इनकी किसी से दुश्मनी होती है तो ये उसको पूरा इंतकाम लेकर ही दम लेते हैं। इनसे पंगा लेने से पहले व्यक्ति को 10 बार सोचना चाहिए।

वृश्चिक राशि

इस राशि के भी स्वामी मंगल हैं और वृश्चिक राशि वालों पर राहु का भी प्रभाव होता है। इसी कारण अगर इनको कोई धोखा देता है या फिर इनका शत्रु बनता है तो ये उसे कभी भी माफ नहीं करते हैं। ये लोग मौका मिलने पर उसे सजा अवश्य देते हैं। इस कारण इन लोगों से दुश्मनी करना बेहद ही खतरनाक माना जाता है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं। ये काफी मेहनती और जिम्मेदार होते हैं। ये सफलता के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। अगर कोई इनके रास्ते में आता है या फिर इनको परेशान करता है तो ये लोग दुश्मनी निभाने में भी खूब माहिर होते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के भी स्वामी शनिदेव हैं। इसी कारण कुंभ राशि वालों से कभी भी पंगा नहीं लेना चाहिए। ये लोग समाज में बदलाव लाने का प्रयास करते हैं। अगर इनकी किसी से दुश्मनी हो जाए तो उसके कभी भी नहीं भूलते हैं और उसको मिटाकर ही दम लेते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ