Tulsi Vivah 2023 Date: कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह का विधान है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु जब चार महीने के बाद योगनिद्रा से जागते हैं तो उसके बाद तुलसी विवाह संपन्न कराया जाता है। जिसके बाद से ही शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। हिंदू पंचाग की गणना के मुताबिक, कई बार तुलसी विवाह एकादशी के दिन भी होता है जब एकादशी के बाद द्वादशी तिथि लग जाती है। आमतौर कार्तिक शुक्ल द्वादशी के दिन तुलसी विवाह मनाया जाता है। इस दिन सूर्यास्त के बाद मां तुलसी का विवाह भगवान के विग्रह रूप शालीग्राम से कराया जाता है। मान्यता के अनुसार, तुलसी विवाह पर भगवान विष्णु और शालीग्राम का विवाह संपन्न कराने से दांपत्य जीवन से जुड़ी तमाम मुश्किलें दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी विवाह कब है और इसके लिए शुभ मुहूर्त क्या है?
2023 में कब है तुलसी विवाह
पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 23 नवंबर को रात 9 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी। जबकि द्वादशी तिथि का समापन 24 नवंबर को शाम 7 बजकर 6 मिनट पर होगा। ऐसे में इस बार तुलसी विवाह 24 नवंबर को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी पर तुलसी को अर्पित करें 5 खास चीजें, हमेशा भरी रहेगी तिजोरी
तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त और योग
शास्त्रीय मान्यता के अनुसार, तुलसी विवाह प्रदोष काल में संपन्न कराना शुभ है। ऐसे में इस बार तुलसी विवाह के दिन शाम 5 बजकर 25 मिनट से प्रदोष काल शुरू होगा। इस बार तुलसी विवाह के दिन तीन अन्य शुभ संयोग भी बन रहे हैं। 24 नवंबर को अमृत योग सुबह 6 बजकर 51 मिनट से शुरू होगा जो कि शाम 4 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा सिद्ध योग सुबह 9 बजकर 05 मिनट तक रहेगा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
22 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines