Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन की सही डेट को लेकर कंफ्यूजन से रहें दूर, यहां जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और समय

Raksha Bandhan 2023, Raksha Bandhan shubh muhurat, Raksha Bandhan

रक्षा बंधन की सही डेट को लेकर कंफ्यूजन से रहें दूर, यहां जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और समय

Raksha Bandhan 2023: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया है, ऐसे में हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर रक्षा बंधन का त्योहार किस तारीख को और किस शुभ मुहूर्त में मनाया जाएगा। दरअसल रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2023) के दिन राखी बांधने के लिए भद्रा काल से परहेज किया जाता है। मान्यता है कि भद्रा काल (Bhadra Kaal) में राखी (Rakhi 2023) बांधना शुभ नहीं होता है। यही वजह है कि लोग रक्षा बंधन की सही तिथि और शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2023 Exact Date) के बारे में अभी से जानकारी जुटाना शुरू कर दिए हैं। आइए जानते हैं कि साल 2023 में रक्षा बंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा और राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त क्या है।

विज्ञापन

2023 में रखा बंधन कब है? | Rakha Bandhan 2023 Date

वैसे तो हर साल रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2023) का त्योहार, सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, लेकिन इस बार रक्षा बंधन की सही तिथि को लेकर लोगों के मन में काफी उलझनें हैं। दरअसल इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिन पड़ रही है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि आखिर राखी बांधने के लिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त है। रक्षा बंधन की सही तिथि को लेकर ज्योतिषियों के बीच में भी पेंच फंसता नजर आ रहा है। कुछ ज्योतिषी रक्षा बंधन 30 अगस्त को तो कुछ 31 अगस्त को मनाने की बात कह रहे हैं। चलिए जानते हैं रक्षा बंधन की सही तिथि और शुभ मुहूर्त।

विज्ञापन

रक्षा बंधन 2023 शुभ मुहूर्त | Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं पूर्णिमा तिथि का समापन 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 05 मिनट पर होगा। तमाम हिंदी पंचांगों के मुताबिक, रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त को रात 9 बजकर 01 मिनट से 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। वहीं पूर्णिमा तिथि 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 05 मिनट तक है। इस दौरान भद्रा का साया नहीं है। ऐसे में इस बार रक्षा बंधन का त्योहार, 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा।

विज्ञापन

राखी बांधने के लिए शुभ समय | Raksha Bandhan Shubh Muhurat

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, 30 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 1 मिनट से लेकर देर रात 12 बजे तक रहेगा। जबकि 31 अगस्त को राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सूर्योदय से लेकर सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक है। ऐसे में इन शुभ मुहूर्तों को ध्यान में रखकर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ