हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भाई दूज पर गजब का संयोग, आज और कल दोनों दिन हैं टीका लगाने के लिए शुभ महूर्त

Bhai Dooj 2023 Date: भाई दूज का पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि इस साल भाई दूज 14 या 15 नवंबर में से किस दिन मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2023 Date

Bhai Dooj 2023 Date: भाई दूज का पर्व बहन और भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन को आमतौर पर लोग यम द्वितीया, भाई टीका भातृ द्वितीया इत्यादि नामों से जानते हैं। पंचांग के अनुसार, यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। इस बार भाई दूज कब है इसको लेकर लोगों की जिज्ञासा क्रमशः बढ़ती जा रही है। ऐसे में आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि इस बार भाई दूज कब मनाया जाएगा और इसके लिए शुभ मुहूर्त क्या है?

भाई दूज के लिए 14 नवंबर का शुभ मुहूर्त

सनातन परंपरा के अनुसार, भाई दूज हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। हालांकि इस बार द्वितीया तिथि दो दिन होने की वजह से भाई दूज की शुभ तिथि 14 और 15 नवंबर दोनों ही है। दृक पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर हो रही है। जबकि इस तिथि की समाप्ति 15 नवंबर, 2023 को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर होगी। भाई दूज पर खास संयोग ये है कि इस इस बार 14 और 15 नवंबर दोनों ही दिन भाई को टीका लगाया जा सकता है।

भाई दूज के लिए 15 नवंबर को शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में इस दिन दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक ही तिलक लगाने के लिए शुभ मुहूर्त है।

विज्ञापन

भाई दूज 2023 शुभ मुहूर्त

भाई दूज मंगलवार, नवम्बर 14, 2023 को

भाई दूज अपराह्न समय – 01:10 बजे से 03:19 बजे तक

विज्ञापन

कुल अवधि – 02 घंटे 09 मिनट

द्वितीया तिथि आरंभ – नवम्बर 14, 2023 को 02:36 बजे

विज्ञापन

द्वितीया तिथि का समापन – नवम्बर 15, 2023 को 01:47 बजे

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।   

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola