Chandra Grahan 2023: भारतीय ज्योतिष परंपरा में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को अत्यधिक अशुभ माना गया है। इस संबंध में विद्वान स्पष्ट कहते हैं कि ग्रहण काल का सर्वाधिक बुरा असर गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों पर पड़ता है। इस आर्टिकल में आप कुछ ऐसी ही ज्योतिष की मान्यताओं के बारे में जानेंगे जो ज्योतिष के हिसाब से अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी गई हैं।
Chandra Grahan 2023: ग्रहण काल में न करें ये 3 काम
- गर्भवती महिलाओं पर ग्रहण का बहुत ही अशुभ प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए। साथ ही उन्हें इस समय अपने हाथ में धारदार चीजें जैसे कैंची, चाकू, नेलकटर आदि भी नहीं रखनी चाहिए अन्यथा गर्भस्थ शिशु को नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2024: अगले वर्ष विवाह के लिए ये हैं शुभ मुहूर्तों की पूरी लिस्ट
- चंद्र ग्रहण के समय न केवल गर्भवती महिलाएं वरन सभी को भोजन करने से भी बचना चाहिए। खास तौर पर पके हुए भोजन को तो बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से शरीर पर नकारात्मक ऊर्जा का असर पड़ता है और व्यक्ति में नेगेटिव विचार आने लगते हैं। इस समय यदि भूख लगे तो फल तथा लिक्विड डाइट ली जा सकती है।
- कहा जाता है कि ग्रहण काल में गर्भस्थ शिशु अत्यधिक संवेदनशील हो जाता है। यदि उस समय गर्भवती महिलाएं क्रोध, चिंता या अन्य किसी प्रकार की नेगेटिव थॉट्स को अपने दिमाग में लाती हैं तो उसका सीधा असर गर्भस्थ शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी पड़ता है। अतः ऐसे समय में किसी भी तरह की नेगेटिव चीज से दूर रहें तथा सदैव प्रसन्न रहने का प्रयास करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
किन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
2 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
5 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines