Akshay Tritiya: शास्त्रों में अक्षय तृतीया को अबूझ सावा माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन यदि कुछ खरीदा जाए तो वह व्यक्ति के लिए सौभाग्य लेकर आता है। आप भी आज अपनी राशि अनुसार कुछ सामान खरीदकर अपने सोए भाग्य को जगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Hanumanji ke Upay: आज इनमें से एक भी मंत्र पढ़ लेंगे तो सब संकट कट जाएंगे
अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना शुभ रहेगा (Akshay Tritiya Shopping)
- मेष राशि: आज अक्षय तृतीया पर मेष राशि वाले चांदी, पीतल या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदें या तांबे का कोई बर्तन खरीदें, सोने में निवेश करें।
- वृषभ राशि: अक्षय फल पाने के लिए आज अक्षय तृतीया पर वृषभ राशि वाले लोग सोना, मकान, गाड़ी खरीदेंगे या इससे जुड़ी कागजी कार्यवाही करेंगे तो अच्छा होगा। अक्षय तृतीया पर सफेद संगमरमर की राधे-कृष्ण की मूर्ति खरीदकर घर में स्थापित कर दें।
- मिथुन राशि: अक्षय फल पाने के लिए आज अक्षय तृतीया पर मिथुन राशि वाले लोग अपने घर के मंदिर के लिए चांदी का श्रीयंत्र या शंख खरीदें।
- कर्क राशि: अक्षय फल पाने के लिए आज अक्षय तृतीया पर कर्क राशि वाले लोग चांदी के गहने, चांदी के बर्तन, फ्रिज खरीदेंगे तो लाभ मिलेगा।
- सिंह राशि: अक्षय फल पाने के लिए आज अक्षय तृतीया पर सिंह राशि वाले लोग सोने के आभूषण, सोने के सिक्के खरीदें। स्फटिक या चांदी का श्रीयंत्र भी खरीदेंगे तो लाभ मिलेगा।
- कन्या राशि: अक्षय फल पाने के लिए आज अक्षय तृतीया पर कन्या राशि वाले लोग मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदें या प्रॉपर्टी में निवेश करें। कन्या राशि वाले चाहें तो चांदी का सामान या वाहन भी खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Tulsi Ke Upay: तुलसी का पौधा सूख जाएं तो होता है अपशकुन, तुरंत करें ये उपाय, बचाव होगा
- तुला राशि: अक्षय फल पाने के लिए आज अक्षय तृतीया पर तुला राशि वाले लोग चांदी, गाड़ी या हीरा खरीद सकते हैं। सोना खरीद सकते हैं तो भगवान विष्णु या मां लक्ष्मी की सोने की प्रतिमा खरीदें। महंगी चीजें ना खरीद पाएं तो केसर या हल्दी खरीदें।
- वृश्चिक राशि: अक्षय फल पाने के लिए आज अक्षय तृतीया पर वृश्चिक राशि वाले लोग सोने के आभूषण खरीदें। किसी बड़े निवेश से पहले चांदी और चावल खरीदना महत्वपूर्ण होगा।
- धनु राशि: अक्षय फल पाने के लिए आज अक्षय तृतीया पर धनु राशि वाले लोग घर का कोई सामान खरीदें या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करें। लक्ष्मी जी का सोने का सिक्का या मूर्ति खरीदकर पूजा स्थान में रखें।
- मकर राशि: अक्षय फल पाने के लिए आज अक्षय तृतीया पर मकर राशि वाले लोग प्रॉपर्टी में निवेश करें, गाड़ी खरीदें या घर का ज़रूरी सामान लें। स्टील के बर्तन खरीदना भी मकर राशि वालों के लिए शुभ होगा।
- कुंभ राशि: अक्षय फल पाने के लिए आज अक्षय तृतीया पर कुंभ राशि वाले लोग चांदी का सामान या गाड़ी खरीदें। तांबा, पंचधातु का बर्तन, श्रीयंत्र या स्वास्तिक खरीदने से भी कुंभ राशि वालों को बहुत लाभ मिलेगा। आज खरीददारी करने से पहले चावल और गुड़ खरीदकर घर लाएं।
- मीन राशि: अक्षय फल पाने के लिए आज अक्षय तृतीया पर मीन राशि वाले लोग खरीददारी करने से पहले चांदी की कोई चीज खरीदकर अपने घर लाएं। प्रॉपर्टी में निवश करें या घर का कोई जरूरी सामान खरीदें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines