Surya Grahan: 20 अप्रैल को होगा सूर्य ग्रहण, गर्भवती स्त्रियां भूलकर भी न करें ये काम
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Surya Grahan: वर्ष 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 (गुरुवार) को होने जा रहा है। पंचांग की गणना के अनुसार यह ग्रहण सुबह 7.05 बजे आरंभ होगा और इसका समापन दोपहर 12.29 बजे होगा। शास्त्रों में ग्रहण के दौरान कई नियमों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
वस्तुत: जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चन्द्रमा इस प्रकार आ जाता है कि सूर्य आंशिक रूप से या पूर्ण रूप से दिखना बंद हो जाता है तो इसे ग्रहण कहा जाता है। ऐसी स्थिति में सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण बैसाख माह की अमावस्या को लगेगा।
यह भी पढ़ें: अगर सपने में दिखें हनुमानजी तो बहुत जल्द मिलेगी यह खुशखबरी
ग्रहण काल में सभी शुभ कार्यों के लिए मनाही की गई है। यद्यपि इस समय गुरु मंत्र का जप करना चाहिए, यदि कोई तंत्र सिद्धि पाना चाहते हैं तो उसका भी अनुष्ठान इस समय किया जा सकता है। इनके अलावा भगवान के नाम का स्मरण तथा अनवरत जप करना चाहिए। इससे समस्त पाप नष्ट होकर पुण्य प्राप्त होते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: