Manglik Dosh: इन दिनों बहुत से लोगों की जन्मकुडंली में मांगलिक दोष होता है। माना जाता है कि इस दोष की शांति किए बिना विवाह करने पर जीवनसाथी की मृत्यु हो सकती है। इसके साथ ही कई अन्य नकारात्मक असर भी बताए गए हैं। हालांकि ज्योतिष की दृष्टि से मांगलिक दोष अन्य दोषों के समान ही एक सामान्य योग है।
ज्योतिष के ग्रंथों के अनुसार जब जन्मकुंडली में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें घर में से किसी एक जगह पर हो तो मांगलिक दोष होता है। इस स्थिति में आपको कुछ बहुत ही साधारण से उपाय करने होते हैं। इन उपायों से मांगलिक दोष दूर हो जाता है और आप अच्छा जीवन जी सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Tone Totke: बीड़ी के इस टोटके से पता लगेगा, आपके घर में भूत-प्रेत है या देवता
क्या होता है मांगलिक दोष होने पर (Manglik Dosh Effects)
ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार मांगलिक दोष होने पर व्यक्ति अत्यधिक संघर्षशील और क्रोधी स्वभाव का होता है। वे अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए तब तक डटे रहते हैं, जब तक मंजिल नहीं मिल जाती। वे अपने पार्टनर्स को भी प्रतियोगी की तरह देखने लगते हैं। इसी वजह से उनके रिश्ते भी अक्सर टूट जाते हैं।
यदि मांगलिक दोष के नेगेटिव असर की बात करें तो यह विवाह सुख में बाधा डालता है। इसी प्रकार व्यक्ति क्रोधी स्वभाव का होता है। इसके सकारात्मक प्रभावों में प्रमुख है कि व्यक्ति का शरीर सुंदर, आकर्षक तथा बलवान होता है। ये अक्सर बड़े पदों पर पहुंचते हैं और अथाह सम्पत्ति अर्जित करते हैं। बहुत बार ऐसे लोग मेडिकल सर्जरी, मिलिट्री या पुलिस सेवा में जाते हुए देखे गए हैं। इनका भाग्योदय भी विदेश में होता है।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: आज ही शुरू कर दें गरुड़ पुराण के ये उपाय, वक्त बदलते देर नहीं लगेगी
मांगलिक दोष दूर करने के उपाय (Manglik Dosh ke Upay)
- मांगलिक दोष को दूर करने का सबसे आसान उपाय है कि आप प्रतिदिन नियमपूर्वक पक्षियों को दाना डालें। इससे अन्य ग्रह भी शांत होंगे।
- प्रत्येक मंगलवार को हनुमानजी का व्रत करें एवं हनुमानचालिसा का सौ बार पाठ करें।
- मां दुर्गा की प्रतिमा के बैठकर मंगल चंडिका श्लोक का पाठ करें। इससे मंगल दोष भी शुभ प्रभाव देने लगेगा।
- यदि विवाह करना चाहते हैं तो 28 वर्ष की आयु के बाद करें। अथवा कुंभ विवाह या देव प्रतिमा के साथ विवाह करें। इससे भी मांगलिक दोष नष्ट हो जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines