Malavya Rajyoga 2024: नवग्रहों में एक सबसे शुभ ग्रह शुक्र को सौंदर्य, ऐश्वर्य, प्रेम, शारीरिक भोग, रत्न-आभूषण, कला (नृत्य, गीत-संगीत, अभिनय) इत्र (खुशबू ), सौंदर्य-प्रसाधन (कॉस्मेटिक), सुरा-सुंदरी, सुंदरता, स्वच्छता, खजाना, सफेद चमकीला रंग, फैशनेबल कपड़े से प्रेम, भौतिक सुख और 64 कलाओं का कारक माना गया है। उनके राशि परिवर्तन से इन सब पहलुओं पर असर पड़ता है। 12 जून, 2024 को शुक्र मेष से निकल कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों के पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशि के जातक इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।
मालव्य राजयोग क्या है?
वैदिक ज्योतिष में मालव्य योग को एक शक्तिशाली और सौभाग्यशाली योग माना गया है। यह योग सफलता और प्रसिद्धि के साथ-साथ धन और जीवन के सभी भौतिक सुखों प्रदान करता है। किसी व्यक्ति की कुंडली में यह योग तब बनता है, जब शुक्र कुंडली के केंद्र भावों में बैठता है। इस योग को बनने के लिए शुक्र को प्रथम, चतुर्थ, सप्तम या दशम केंद्र भाव में होना अनिवार्य है। यह योग तब से सबसे बढ़िया होता है, जब शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ या तुला में हो या अपनी उच्च राशि मीन में हो।
मालव्य राजयोग का राशियों पर असर
वृषभ राशि:
शुक्र गोचर से बने मालव्य राजयोग का वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले जातक के विदेश जाने के योग बन रहे हैं। अच्छी नौकरी के प्रस्ताव आएंगे। धन की आमद बढ़ेगी, आय के नए रास्ते भी खुलेंगे। कारोबारियों को लाभदायक डील मिलने की संभावना है। पत्नी सुख उत्तम रहेगा, लाइफ पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों पर मालव्य राजयोग के प्रभाव से भाग्योदय होने के योग हैं। करियर, व्यापार, राजनीतिक-सामाजिक जीवन, स्वास्थ्य, लव लाइफ पारिवारिक स्थिति सहित सभी क्षेत्र और काम पर सकारात्मक असर होगा। स्टूडेंट्स का बढ़िया संस्थान में दाखिला होगा। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। राजनीतिक नेता जनता का भरोसा जीतने में कामयाब होंगे।
धनु राशि
मालव्य राजयोग के शुभ असर से धनु राशि के जातक उचित रणनीति से अपार धन कम सकते हैं। किसी स्थापित राजनीति नेता से संपर्क होगा। सरकारी टेंडर मिलने के योग हैं। अपना वाहन और मकान सुख प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। संतान को विदेश में पढ़ाने का सपना पूरा होगा। लव लाइफ में बात लिव-इन से शादी तक पहुंचेगी। परिवार का साथ मिलेगा।
ये भी पढ़ें: ‘एंजेल नंबर’ क्या है? अंकशास्त्र से जानिए दैवी संख्या 999 में छिपे रहस्य और शक्ति
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में कैक्टस प्लांट रखना अशुभ क्यों? फैमिली मेम्बर्स पर होते हैं ये नेगेटिव असर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
6 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
14 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines