Weekly Love Horoscope 18 November To 24 November 2024: प्यार और रोमांस के मामले में नवंबर माह का तीसरा सप्ताह कई राशियों के जातकों के लिए खास रहने वाला है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 से 24 नवंबर 2024 के बीच प्रेम और आकर्षण के दाता शुक्र धनु राशि में संचार करेंगे। जबकि चंद्रमा मिथुन, कर्क और सिंह राशि में समय-समय पर गोचर करेंगे। ऐसे में शुक्र और चंद्रमा का 12 राशियों की लव लाइफ पर समय-समय पर प्रभाव पड़ेगा। आइए अब जानते हैं 18 नवंबर 2024 से लेकर 24 नवंबर 2024 तक का साप्ताहिक लव राशिफल।
मेष राशि
ये सप्ताह मेष राशि के लोगों के लिए प्यार और रोमांस के मामले में अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इसके अलावा सप्ताह के अंत में कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें भी सोलमेट मिल सकता है।
वृषभ राशि
ये सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। शुरुआती दो से तीन दिनों में पार्टनर के साथ लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। लेकिन उसके बाद स्थिति सामान्य रहेगी। रिलेशनशिप में मौजूद जातक साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सिंगल जातकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। उम्मीद है कि इस हफ्ते आपका रिश्ता तय हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: नौकरी से जुड़ी हर दिक्कत अब होगी दूर! पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशि अनुसार उपाय
मिथुन राशि
इस हफ्ते शादीशुदा जातकों को साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को साथी के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनका पिता जी के आशीर्वाद से रिश्ता तय हो सकता है।
कर्क राशि
ये सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को प्रेमी के साथ भरपूर समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे दिन यादगार बनेगा। शादीशुदा कपल के रिश्ते में नई खुशियां आएंगी। जल्द ही आपका साथी आपको कोई खुशखबरी दे सकते है। इस हफ्ते अविवाहित जातकों का रिश्ता तय हो सकता है।
सिंह राशि
ये समय शादीशुदा जातकों के लिए यादगार रहेगा। यदि प्रेमी को समझने का प्रयास करेंगे, तो शादीशुदा कपल के बीच प्यार बढ़ेगा। लेकिन हफ्ते के आखिरी दो दिन तनावपूर्ण रह सकते हैं। रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए ये पूरा सप्ताह यादगार रहेगा। आपके प्यार को परिवारवालों की मंजूरी मिल जाएगी। उम्मीद है कि इस साल आपकी शादी भी हो जाए। सिंगल जातकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।
कन्या राशि
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का आगमन हो सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई समस्या के कारण घर में तनाव का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा जीवनसाथी और घरवालों से लड़ाई भी हो सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की साथी से लड़ाई होगी, जिसके बाद उन्हें अपने रिश्ते की अहमियत का एहसास होगा। जो लोग लंबे समय से अविवाहित हैं, उनके लिए शादी का रिश्ता आने की संभावना है।
तुला राशि
प्रेम के मामले में ये सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। शादीशुदा जातकों का साथी पार्टनर को खुश रखने की हर संभव कोशिश करेगा। इसके अलावा साथी के साथ खाना खाने के लिए किसी अच्छी जगह भी जा सकते हैं। वहीं जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें भी साथी के साथ भरपूर समय बिताने का मौका मिलेगा। सप्ताह के अंत में मूवी डेट पर जाने का प्लान भी बन सकता है।
वृश्चिक राशि
हफ्ते के शुरुआती दिन शादीशुदा कपल के लिए कुछ खास अच्छे नहीं रहेंगे। साथी संग लड़ाई हो सकती है। इसके अलावा लॉन्ग ट्रिप पर जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका भी साथी से झगड़ा हो सकता है। किसी फालतू बात पर आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है, जिसके कारण पूरे हफ्ते तनाव रहेगा। जिन जातकों के माता-पिता उनके लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उन्हें इस सप्ताह गुड न्यूज मिलने की संभावना है।
धनु राशि
ये सप्ताह प्यार के मामले में धनु राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। हर काम में साथी का पूरा साथ मिलेगा। आपका साथी आपको स्पेशल फील कराने के लिए गिफ्ट भी दे सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका साथी से झगड़ा हो सकता है। जिन लोगों के पिता जी उनकी शादी के लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस सप्ताह खुशखबरी मिल सकती है।
मकर राशि
इस सप्ताह शादीशुदा जातकों को अपने प्यार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए ये सप्ताह काफी रोमांटिक और खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने प्यार के साथ भरपूर समय बिताएंगे। सिंगल जातकों का रिश्ता इस हफ्ते माता-पिता जी के आशीर्वाद से पक्का हो सकता है।
कुंभ राशि
शादीशुदा जातकों को साथी के साथ अपनी भावनाओं को साझा करने का अच्छा मौका मिलेगा। इससे आपके रिश्ते में आई छोटी-मोटी दरारें भर जाएंगी। रिलेशनशिप में मौजूद जातक साथी से फालतू की बातों पर चर्चा करने से बचें। नहीं तो इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा। जो लोग हाल ही में नए रिश्ते में बंधे हैं, उन्हें पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। इससे आप दोनों को एक दूसरे को अच्छे से जानने का मौका मिलेगा।
मीन राशि
ये सप्ताह रोमांस के लिहाज से मीन राशि के जातकों के हित में रहेगा। सिंगल जातकों की ऑफिस में किसी स्पेशल व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ भविष्य में आपकी शादी भी हो सकती है। जो लोग पहले से ही प्यार में हैं, वो साथी से शादी करने का फैसला कर सकते हैं। शादीशुदा कपल के रिश्ते में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। साथी को पर्सनल स्पेस देंगे, तो आप दोनों की लड़ाई होने की संभावना कम है।
ये भी पढ़ें- Guru Gochar: 11 दिन तक इन 3 राशियों पर गुरु बरसाएंगे धन, हर काम में मिलेगी सफलता!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines