---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Weekly Horoscope 23 to 29 Dec: करियर, नौकरी, व्यापार, लव लाइफ और सेहत के मामले में कैसा रहेगा पूरा सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 23 to 29 December 2024: साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप पूरे हफ्ते के बारे में जान सकते हैं। 23 दिसंबर से 29 दिसंबर 2024 तक पूरा सप्ताह नौकरी, व्यापार, लव लाइफ आदि मामले में कैसा रहेगा? आइए 23 से 29 दिसंबर तक का साप्ताहिक राशिफल जानते हैं।

---विज्ञापन---

Weekly Horoscope 23 December to 29 December 2024: दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आज के बारे में जान सकते हैं लेकिन साप्ताहिक राशिफल के जरिए व्यक्ति अपने पूरे सप्ताह के बारे में जान सकता है। पूरा सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा? किन किन बातों का ख्याल रखना होगा? ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट ने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से बताया है कि नौकरी, व्यापार, करियर, लव लाइफ और सेहत के मामले में 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक कैसा रहेगा? आइए साप्ताहिक राशिफल, भाग्यशाली अंक, शुभ तारीख और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

नौकरी/व्यापार: ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक फल पाकर बहुत ही प्रसन्न होंगे।

---विज्ञापन---

धन/आर्थिक स्थिति: घर की सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। आर्थिक परेशानियों का समाधान मिल जाएगा।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। बच्चे किसी बात को लेकर जिद कर सकते हैं, उनकी इच्छा पूरी करनी पड़ेगी।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य: सेहत की बात की जाए तो उसमें उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।

शुभ तारीख: 23, 25

---विज्ञापन---

उपाय: जल में जौ प्रवाहित करें।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

---विज्ञापन---

 

वृषभ राशि

नौकरी/व्यापार: ऑफिस में सोच से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। करियर के संबंध में विकास प्रयासों के बिना संभव नहीं हो सकता है।

---विज्ञापन---

धन/आर्थिक स्थिति: धन से जुड़ी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन अगर नया व्यापार खोल रहे हैं तो उसके लिए लोन लेना पड़ सकता है।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: प्रेम की दृष्टि से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत सही रहेगी।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य: शुगर वाले मरीज अपनी सेहत का खास ख्याल रखें नहीं तो सेहत ज्यादा खराब हो जाएगी।

शुभ तारीख: 24, 25

---विज्ञापन---

उपाय: आटे के मीठे रोटी हनुमान जी को चढ़ाएं।

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

---विज्ञापन---

 

मिथुन राशि

नौकरी/व्यापार: जातकों के लिए बेहद ही लाभकारी होने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

---विज्ञापन---

धन/आर्थिक स्थिति: वहीं शेयर मार्किट में जो पैसा फसा हुआ था उसमें भी लाभ मिलने की संभावना है।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: जीवनसाथी के साथ एक अच्छा प्रेम संबंध बनाए रखने में सक्षम होंगे। सदस्यों के बीच अहं की समस्या के कारण पारिवारिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य: तली-भुनी चीजों से जितना दूर हो सके उतना दूर।

शुभ तारीख: 23, 27

---विज्ञापन---

उपाय: देसी घी का दीपक जलाएं।

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

---विज्ञापन---

 

कर्क राशि

नौकरी/व्यापार: कर्क राशि के जातकों को विदेश जाकर नौकरी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि के जातक जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें नए उद्यम मिलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मनचाहा लाभ मिलेगा।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: लोगों का विवाह नहीं हुआ है विवाह के बंधन में बंधने के लिए भी शुभ हो सकता है। प्रेम विवाह होने की अच्छी संभावना है।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य: घर के बच्चों की सेहत का बेहद ध्यान रखें।

शुभ तारीख: 24, 28

---विज्ञापन---

उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

भाग्यफल: 10 में से 9 अंक

---विज्ञापन---

 

सिंह राशि

नौकरी/व्यापार:व्यापार में सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में कोई प्रमोशन रुका हुआ है, तो वो भी आपको मिलने की पूरी संभावना है।

---विज्ञापन---

धन/आर्थिक स्थिति: बेहद ही लाभकारी साबित होगा। वेतन वृद्धि होने की भी संभावना है।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य: घर के बुजुर्गों के साथ अवश्य टाइम स्पेंड करें। डॉक्टर से विचार-विमर्श जरूर करें।

शुभ तारीख: 24, 26

---विज्ञापन---

उपाय: शनिवार के दिन उड़द की दाल का दान करें।

भाग्यफल: 10 में से 6 अंक

---विज्ञापन---

 

कन्या राशि

नौकरी/व्यापार: मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। जो लोग अपना व्यापार कर रहे हैं उनके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा।

---विज्ञापन---

धन/आर्थिक स्थिति: एक के बाद एक गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: वैवाहिक जीवन के मामले में थोड़ा कठिन लग सकता

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य: सेहत की बात करें तो  हाई बीपी के मरीज अपना बेहद ही ध्यान रखें

शुभ तारीख: 23, 24

---विज्ञापन---

उपाय: सुहागिन महिला को सुहाग की वस्तुएं दान करें।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Makar Rashi Horoscope 2025: कैसा रहेगा मकर राशि के लिए साल 2025? जानें वार्षिक राशिफल

तुला राशि

नौकरी/व्यापार: आगे बढ़ने के बहुत से अवसर मिलेंगेसितारों का पक्ष आपकी तरफ रहेगा।

---विज्ञापन---

धन/आर्थिक स्थिति:

धन से जुड़ी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और आय भी बढ़िया बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

पारिवारिक/दांपत्य जीवन:

प्रेम फलीभूत हो सकता है और विवाह के लिए अच्छे परिणाम मिलेंगे।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य: यह स्वास्थ्य के संबंध में मिश्रित परिणाम दे सकता है। कमर दर्द और पैरों में दर्द हो सकता है

शुभ तारीख: 23, 25

---विज्ञापन---

उपाय: सोमवार का व्रत रखें।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

---विज्ञापन---

 

वृश्चिक राशि

नौकरी/व्यापार: नौकरी के अवसर संभव होंगे और मौजूदा नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं,

---विज्ञापन---

धन/आर्थिक स्थिति: शेयर खरीदारी से भी कुछ मुनाफ़ा देखने को मिलेगा। अपने परिवार के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ेगा।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: रिवारिक सौहार्द बढ़ा सकता है। जो जातक शादी का इन्तजार कर रहे हैं उनकी भी बात पक्की हो सकती है।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं।

शुभ तारीख: 23, 28

---विज्ञापन---

उपाय: जनेऊ का दान करें।

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

---विज्ञापन---

 

धनु राशि

नौकरी/व्यापार: नौकरी में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। अगर पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो उसमें भी मनचाहा लाभ मिल सकता है।

---विज्ञापन---

धन/आर्थिक स्थिति: धन का बढ़िया आगमन बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से भी ज्यादा बढ़िया हो जाएगी।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: परिवार वालों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद उत्पन्न होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से स्वास्थ्य, आंखों और दांतों का अधिक ध्यान रखें।

शुभ तारीख: 24, 25

---विज्ञापन---

उपाय: भगवान विष्णु को पीली वस्तु अर्पित करें।

भाग्यफल: 10 में से 5 अंक

---विज्ञापन---

 

मकर राशि

नौकरी/व्यापार: नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। युवाओं की बात करें तो उनके लिए बेहद ही अनुकूल  रहेगा।

---विज्ञापन---

धन/आर्थिक स्थिति: आपने यदि कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: साथी के साथ संबंधों में समस्याओं का सामना करना परिवार में अवांछित विवादों का सामना करने में सक्षम रहेंगे।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य: सेहत सही नहीं करेगी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

शुभ तारीख: 23, 26

---विज्ञापन---

उपाय: बजरंगबली की आराधना करें।

भाग्यफल: 10 में से 6 अंक

---विज्ञापन---

 

कुंभ राशि

नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अपने वरिष्ठों से चुनौतियों का सामना करना  पड़ेगा। करियर को लेकर विदेश में नए अवसर मिलने की संभावना बन सकती है।

---विज्ञापन---

धन/आर्थिक स्थिति: लेनदेन करते समय सावधानी बरतें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: खुद को भरपूर ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य: सेहत बिलकुल सही रहेगी।

शुभ तारीख: 23, 25

---विज्ञापन---

उपाय: घर में शमी का पौधा लगाएं

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- नौकरी, व्यापार, प्यार, करियर और सेहत के मामले में कैसा रहेगा पूरा साल? जानें वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल

मीन राशि

नौकरी/व्यापार: नौकरीपेशा वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिलेगी।

---विज्ञापन---

धन/आर्थिक स्थिति: व्यापार में अचानक से धन लाभ मिलेगा, जिससे मन बहुत प्रसन्न रहेगा।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: युवा वर्ग को परिवार में उच्च चुनौतियों और जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य: ज्यादा भागदौड़ की वजह से आराम में कमी हो सकती है और पैरों और जांघों में दर्द होने की संभावना है।

शुभ तारीख: 23, 28

---विज्ञापन---

उपाय: श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 23, 2024 10:55 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola