---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Weekly Horoscope: 2 से 8 दिसंबर तक, कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें साप्ताहिक राशिफल, शुभ अंक, तिथि और उपाय

Weekly Horoscope 2 to 8 December 2024: ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट द्वारा 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक का साप्ताहिक राशिफल बताया गया है। कामकाज, नौकरी और व्यापार के मामले में 12 राशियों के लिए ये पूरा सप्ताह कैसा रहेगा? आइए साप्ताहिक राशिफल, शुभ अंक और शुभ तिथि जानते हैं। 

---विज्ञापन---

Weekly Horoscope 2 December to 8 December 2024: दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आज के दिन के बारे में जान सकते हैं। ठीक वैसे ही साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से पूरे सप्ताह के बारे में जान सकते हैं। ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट ने दिसंबर महीने के पहले सप्ताह के बारे में बताया है। 12 राशियों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह कैसा रहेगा? 2 से 8 दिसंबर के बीच कौन सी तारीख शुभ रहेगी। इस सप्ताह कौन से अंक शुभ रहेंगे और कौन से उपाय लाभकारी रहेंगे? इसके बारे में 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक के साप्ताहिक राशिफल के जरिए जाना जा सकता है। आइए जानते हैं दिसंबर का पहला सप्ताह कैसा रहेगा।

मेष राशि

नौकरी/व्यापार: थोड़ा उतर-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में शुरुआत में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है

---विज्ञापन---

धन/आर्थिकस्थिति: हर कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। धन कमाने के लिए बहुत से मौके मिलेंगे।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य: सेहत का ध्यान रखें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

शुभ तारीख: 5, 7

---विज्ञापन---

उपाय: श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

---विज्ञापन---

 

वृषभ राशि

नौकरी/व्यापार: कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

धन/आर्थिकस्थिति: खर्चे बढ़ने की भी सम्भावना बढ़ रही है। मनचाहा धन लाभ मिलेगा।

पारिवारिक/दांपत्यजीवन: सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। परिवार में हंसी-ख़ुशी भरा समय बिताएंगे।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य: बदलते मौसम की वजह से सेहत खराब होने की संभावना है।

शुभ तारीख: 6, 8

---विज्ञापन---

उपाय: भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाएं।

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

---विज्ञापन---

 

मिथुन राशि

नौकरी/व्यापार: कोई नया व्यापार शुरू करने का प्लान बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में समय बहुत ही बेहतर रहेगा।

---विज्ञापन---

धन/आर्थिक स्थिति: पुराने निवेशों से रिटर्न मिलना शुरू होगा. शेयर बाजार में भी फायदा देखने को मिल सकता है।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: जीवनसाथी के साथ बढ़िया समय बिताएंगे। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य: शारीरिक सेहत सही रहेगी।

शुभ तारीख: 6, 8

---विज्ञापन---

उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

 

कर्क राशि

नौकरी/व्यापार: व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कोई नई योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कोई खास काम खराब करने की कोशिश कर सकता है।

धन/आर्थिक स्थिति: फाइनेंस के लिहाज से देखा जाए तो बेहद ही शानदार है।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: पारिवारिक/दांपत्य जीवन के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

स्वास्थ्य: मानसिक सेहत के लिए थोड़ा खराब रह सकता है।

शुभ तारीख: 3, 5

उपाय: पहली रोटी गाय को खिलाएं।

भाग्यफल: 10 में से 6 अंक

ये भी पढ़ें- 1 से 31 दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा पूरा महीना? जानें मासिक राशिफल और उपाय

सिंह राशि

नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र में कोई मनचाही सफलता हाथ लग सकती है। व्यापार में अपेक्षा अनुसार लाभ न होने पर मन परेशान रह सकता है।

धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता हुआ दिखाई देगा।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: पारिवारिक जीवन में बहुत से सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

स्वास्थ्य: दांतों में दिक्कत हो सकती है।

शुभ तारीख: 4, 7

उपाय: श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

 

कन्या राशि

नौकरी/व्यापार:  व्यापार में सचेत रहने की आवश्यकता है नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

धन/आर्थिक स्थिति: पार्टनरशिप में अगर कोई काम कर रहे हैं तो उसमें धन मिलने के काफी चांस हैं।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: छात्रों को उच्च शिक्षा के चलते शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: कब्ज की समस्या से परेशान रहेंगे।

शुभ तारीख : 2, 6

उपाय: देवी दुर्गा की पूजा करें।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

 

तुला राशि

नौकरी/व्यापार: मुकाबले बेहतर रहेगा। पार्टनरशिप के काम में थोड़ी सी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

धन/आर्थिक स्थिति: धन लाभ होने की आशंका है।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है।

स्वास्थ्य: सेहत सही रहेगी पर थोड़ा परहेज करने की जरूरत है।

शुभ तारीख : 4, 5

उपाय: हरे रंग के वस्त्र का दान करें।

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: शनि 3 राशियों पर होंगे मेहरबान! बनेगा शश महापुरुष राजयोग

वृश्चिक राशि

नौकरी/व्यापार: बैंक और कपड़ों के व्यापार से जुड़ा है उन्हें थोड़ा चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

धन/आर्थिक स्थिति: किसी भी तरह का धन उधार देने और लेने से बचें। घर की सुख-सुविधाओं के लिए धन खर्च करेंगे।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: पारिवारिक और दांपत्य जीवन वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सा तनाव लेकर आएगा।

स्वास्थ्य:  सेहत को सही रखने के लिए योग का सहारा लेंगे।

शुभ तारीख: 3, 8

उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

 

धनु राशि

नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। पॉजिटिव थिंकिंग बहुत सारी मुश्किलें खत्म करेगी। व्यापारिक निर्णय लेते समय भावुकता को अपने ऊपर हावी न होने दें।

धन/आर्थिक स्थिति: कोई नया काम करने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं।

पारिवारिक/दांपत्यजीवन: जमीन से जुड़ा वाद-विवाद भी समापत होने की सम्भावना है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे।

स्वास्थ्य: आलस्य को दूर करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे।

शुभ तारीख: 2, 8

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

 

मकर राशि

नौकरी/व्यापार: आप हर काम उत्साहित होकर करेंगे। व्यापार अचानक से बदलाव देखने को मिलेंगे।

धन/आर्थिक स्थिति: किसी के पास पैसा अटका हुआ है तो वो भी वापिस मिल सकता है।

पारिवारिक/दांपत्यजीवन: प्रेम जीवन को लेकर इस माह थोड़े से सावधान रहें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

स्वास्थ्य: बुजुर्ग लोग अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें।

शुभ तारीख : 3, 8

उपाय: तुलसी जी की सेवा करें।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

कुंभ राशि

नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। कोई भी नया लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बेहद ही शानदार है।

धन/आर्थिक स्थिति: ये सप्ताह निवेश करने वालों के लिए बहुत सकारात्मक समाचार प्राप्त होगा।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: बेवजह का अहंकार पार्टनर के साथ रिश्तों को खराब कर सकता है।

स्वास्थ्य: मांसपेशियों में खिंचाव रहेगा।

शुभ तारीख: 6, 8

उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

 

मीन राशि

नौकरी/व्यापार: कारोबार से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने में कामयाब रहेंगे।

धन/आर्थिक स्थिति: भूमि-भवन से जुड़ा विवाद भी खत्म होता हुआ दिखाई देगा।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: पारिवारिक/दांपत्य जीवन में भलाई का फायदा उठाने के कोशिश कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: अपना ध्यान और गुस्से पर काबू रखें।

शुभ तारीख: 5, 7

महाउपाय: हनुमान जी की पूजा करें।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

ये भी पढ़ें- Adhik Maas: 2025 में दो बार लगेगा मलमास, दिसंबर 2024 से हो रही है शुरुआत; जानें कब होगा समाप्त?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 29, 2024 02:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola