Weekly Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये पूरा सप्ताह? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और उपाय

Weekly Horoscope 19 February to 25 February 2024: आज यानी 19 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक 12 राशियों के लिए पूरा सप्ताह कैसा रहने वाला है? इस सप्ताह शुभ तारीख और शुभ अंक क्या हैं? किन उपाय को अपनाया जा सकता है, आइए ज्योतिष द्वारा बताए गए साप्ताहिक राशिफल के बारे में जानते हैं।

Weekly Horoscope 19 February to 25 February 2024 in India

साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट द्वारा 19 फरवरी से लेकर 25 फरवरी 2024 तक का साप्ताहिक राशिफल बताया गया है। साथ ही ज्योतिषाचार्य ने शुभ तारीख, उपाय और शुभ अंक की भी जानकारी दी है, आइए 19 से 25 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

1. मेष राशि

नौकरी/व्यापार: सकारात्मक महसूस करेंगे। ऑफिस में किसी खास कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। बिजनेस में मुनाफे के योग बन रहे हैं।

धन/आर्थिक स्थिति: इस सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कारोबार की यात्रा में धन लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस हो सकती है।

स्वास्थ्य: ये सप्ताह सेहत के मामले में अच्छा है।

विज्ञापन

शुभ तारीख: 20 फरवरी और 21 फरवरी

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

2. वृषभ राशि

नौकरी/व्यापार: ऑफिस में स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार का विस्तार हो सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: आपका वर्षों से फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। व्यापार में आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: शिक्षा के क्षेत्र में पूरे मन से प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ तारीख: 20,22, 23,24

विज्ञापन

उपाय: शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

विज्ञापन

3. मिथुन राशि

नौकरी/व्यापार: मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आलस की वजह से बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी में परेशानियां आने की संभावना है।

धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहेगा।ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा।

विज्ञापन

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: विद्यार्थियों के लिए बहुत उत्साहजनक रहेगा। शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी बात को लेकर परिवार में अनबन भी हो सकती है।

स्वास्थ्य: आपकी सेहत सही रहेगी और माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

विज्ञापन

शुभ तारीख: 22, 23

उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 6 अंक

4. कर्क राशि

नौकरी/व्यापार: आप अपनी मेहनत और परिश्रम की बदौलत अपने सपनों को सच करते हुए नजर आएंगे। शुरुआत में ही मनचाहे प्रमोशन या तबादले की कामना पूरी होगी। समाजसेवा से जुड़े लोगों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: सप्ताह के आरंभ में आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे प्रगति होने की संभावना अधिक रहेगी। भौतिक सुख साधनों की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च होने के योग बनेंगे। नवीन संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: मध्य में किसी बात को लेकर परिवार के साथ झगड़ा होने की संभावना है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य: घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।

शुभ तारीख: 20, 21

विज्ञापन

उपाय: गणेश जी के मंत्रों का जाप करें।

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

विज्ञापन

5. सिंह राशि

नौकरी/व्यापार: सिंह राशि Job वालों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में साझेदारी से किए गए कार्य में लाभ प्राप्त हो सकता है।

धन/आर्थिक स्थिति: अचानक से कोई उपहार मिलेगा, जो खुशी को दोगुना कर देगा। नवीन संपत्ति खरीदने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे।

विज्ञापन

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: घर में किसी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। शिक्षा के लिहाज से बहुत ही उत्तम रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में होने की संभावना है।

स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से कुछ दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ तारीख: 21, 23

उपाय: पीपल की जड़ में जल दें।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

6. कन्या राशि

नौकरी/व्यापार: किसी भी सूरत में जल्दबाजी या दबाव में आकर कोई निर्णय न लें। सरकारी कामों को करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के पद में परिवर्तन का योग बन रहा है।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: इस हफ्ते के आरंभ में आर्थिक क्षेत्र में पुराने स्रोतों पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। परिश्रम के अनुपात में धन की आमदनी कम होगी। सप्ताह मध्य में आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी में पूंजी निवेश ना करें।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: भाई-बहनों की और से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

स्वास्थ्य: सेहत का ध्यान रखें।

शुभ तारीख: 22, 23, 24

विज्ञापन

उपाय: श्री विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाएं।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

विज्ञापन

7. तुला राशि

नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र में जो लोग प्रमोशन की चाह में थे, उन्हें जल्द ही प्रमोशन मिलने की संभावना है।

धन/आर्थिक स्थिति: ये सप्ताह निवेश करने वालों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। जिस जगह भी पैसा लगाएंगे दोगुना फल मिलेगा।

विज्ञापन

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: छात्रों को अपनी शिक्षा को लेकर बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में खुशियों की कमी महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य: सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

विज्ञापन

शुभ तारीख: 23, 25

उपाय: चींटियों को सूखा आटा डालें।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

8. वृश्चिक राशि

नौकरी/व्यापार: करियर की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: निवेश करने से पहले किसी की राय जरूर लें। पैसों को लेकर स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: संतान की और से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। मंथ के मध्य में छात्रों को पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

स्वास्थ्य: शुरुआत में सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ तारीख: 25, 26

विज्ञापन

उपाय: धरती माता को प्रणाम करें, लाल रंग के वस्त्र गरीबों में बांटे।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

विज्ञापन

9. धनु राशि

नौकरी/व्यापार: धनु राशि वालों के लिए सुख-सौभाग्य और सफलता के द्वार खोलने वाला रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। ऑफिस में किसी के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। सरकारी दस्तावेजों पर साइन करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें।

धन/आर्थिक स्थिति: इस वीक पुरानी चिंताओं से छुटकारा मिलता हुआ दिखाई देगा। अगर किसी को पैसा उधार दिया था या फिर किसी जगह पर निवेश किया था, उधर से पैसा वापिस मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

स्वास्थ्य: पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

विज्ञापन

शुभ तारीख: 21, 25

उपाय: सूर्य देव को प्रतिदिन अर्घ्य दें।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

10. मकर राशि

नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र पर अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: धन लाभ के लिए अच्छा, कारोबारी प्लानिंग भी फलदायक रहेगी। घर के लिए कोई बड़ा सामान लेने के बारे में सोचेंगे।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: परिवार के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। भाई-बहन के रिश्ते में पहले से मधुरता बनी रहेगी। काम की व्यस्तता के कारण जीवनसाथी को टाइम नहीं दे पाएंगे।

विज्ञापन

स्वास्थ्य: नींद न पूरी होने की वजह से सिर में दर्द रह सकता है।

शुभ तारीख: 22, 24

विज्ञापन

उपाय: चांदी रखें।

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

विज्ञापन

11. कुंभ राशि

नौकरी/व्यापार: नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे तो मनचाहा रोजगार प्राप्त हो सकता है।

धन/आर्थिक स्थिति: विदेशी या विदेशी परिजनों से धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को रोजगार मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सप्ताह मध्य में कृषि कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों के कार्य में लगे लोगों को विशेष सफलता एवं धन लाभ होगा।

विज्ञापन

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है। साथी के साथ सुखद पल बिताने को मिलेंगे।

स्वास्थ्य: बेवजह का तनाव सेहत पर असर डालेगा। सप्ताह थोड़ा ज्यादा भागदौड़ भरा रहेगा।

विज्ञापन

शुभ तारीख: 23, 24

उपाय: पहली रोटी गाय को खिलाएं।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 9 अंक

12. मीन राशि

नौकरी/व्यापार: ये पूरा सप्ताह व्यापार करने वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों को हफ्ते के अंत में खुशखबरी मिल सकती है।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: इस वीक पुराने पैसे जहां अटके हुए थे, वहां से वापिस मिल सकते हैं। आय के बहुत से साधन बनेंगे।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: भूमि-भवन या वाहन आदि से जुड़े सुख के लिए सकारात्मक रहेगा।

विज्ञापन

स्वास्थ्या: सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ तारीख: 23, 25

विज्ञापन

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ