Weekly Horoscope 12 May to 18 May 2025: दैनिक राशिफल के माध्यम से 12 राशि के लोग अपने आज के दिन के बारे में जान सकते हैं, लेकिन सप्ताह के बारे में साप्ताहिक राशिफल से जाना जा सकता है। मेष से लेकर मीन राशि में से कौन सी 3 राशियां हैं जिन्हें 12 से 18 मई तक सावधान रहना होगा? इस सप्ताह 3 राशि के लोगों को कुछ अप्रत्याशित बदलावों के लिए खुद को तैयार रखना होगा? क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं? ये सप्ताह 3 राशियों के लिए कैसा रहेगा? आइए विस्तार से जानते हैं।
मिथुन राशि
18 मई से पहले थोड़ा सावधान रहें। जीवन में सकारात्मक व नकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। अचानक से खुश और उदास जैसा ये सप्ताह रहेगा। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिनसे आप घबराएंगे भी लेकिन अंत तक सफलता हासिल होने पर हिम्मत बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यहां आपको संयम से काम लेना होगा, धैर्य दिखाना होगा। विवादों से खुद को दूर रखें तो सही रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कुछ ऐसा जानने को मिल सकता है जिसकी आपको उम्मीद न हो। रिश्तेदार या परिवार के किसी करीबी को ऐसी परिस्थिति में देखेंगे जो उनके लिए आपकी सोच को बदल सकता है। ऐसे में आप तनाव में हो सकते हैं या किसी बात की चिंता सता सकती है लेकिन ज्यादा सोचकर खुद को हानि न पहुंचाएं। सप्ताह के अंत तक सब सही हो जाएगा। खानपान का खास ध्यान रखें। सेहत की ओर आपकी चिंता बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope 12 to 18 May: मेष से मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह रोमांटिक रहेगा। शुरुआती दिनों में पार्टनर के साथ घूमने-फिरने और रोमांस का माहौल रहेगा, लेकिन सप्ताह के आखिर तक थोड़ी नोकझोंक हो सकती हैं। अचानक से बदलाव होते देखेंगे लेकिन आप ऐसी परिस्थिति में चिंता न करें और कोई बात दिल पर न लगाएं। बस इस परिस्थिति को इग्नोर करें और पार्टनर को समझने की कोशिश करें। घरवालों का साथ मिल सकेगा। काम के मामले में सप्ताह सही रहेगा। अच्छे संबंध बनाने के लिए आप लगातार कोशिश करते दिखेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines