Gold Ring: सोने की अंगूठी पहनना आम बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे किस उंगली में पहनना शुभ होता है और किसमें अशुभ? हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में इसका गहरा संबंध बताया गया है। सोने को सूर्य और बृहस्पति ग्रह से जुड़ा माना गया है, और यह जीवन में सफलता, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति में सहायक होता है — बशर्ते इसे सही तरीके और सही उंगली में पहना जाए।
तर्जनी उंगली (Index Finger)
यदि आप अपने व्यक्तित्व में आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता और आध्यात्मिकता बढ़ाना चाहते हैं, तो तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी पहनना फायदेमंद होता है, क्योंकि यह ज्ञान और नेतृत्व के लिए उत्तम मानी गई है। यह उंगली बृहस्पति ग्रह से जुड़ी होती है, जो गुरु और ज्ञान का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें: क्या भगवान सच में हैं? क्या है इसका प्रमाण? प्रेमानंद महाराज से जानिए इसका जवाब
मध्यमा उंगली (Middle Finger)
यह उंगली शनि ग्रह की मानी जाती है, जबकि सोना सूर्य से जुड़ा है। सूर्य और शनि के आपसी संबंध तनावपूर्ण होते हैं, इसलिए इस उंगली में सोने की अंगूठी पहनना टकराव, रुकावट और नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है। इसलिए इस उंगली में भूल से भी न पहनें।
अनामिका उंगली (Ring Finger)
अनामिका उंगली में सोने की अंगूठी पहनना सबसे शुभ मानी जाती है। यह उंगली सूर्य और शुक्र ग्रह से जुड़ी है, जिससे आकर्षण, रचनात्मकता, प्रसिद्धि और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। विवाह के बाद महिलाएं अक्सर इसी उंगली में अंगूठी पहनती हैं, जो शुभ संकेत है।
अंगूठा (Thumb)
अंगूठे में सोने की अंगूठी पहनना शक्ति, आत्मविश्वास और नियंत्रण का प्रतीक है, पर सावधानी जरूरी है। लेकिन ज्यादा देर तक पहनने से व्यक्ति में अहंकार, जिद और क्रोध जैसी प्रवृत्तियां बढ़ सकती हैं। इसलिए इसे सीमित समय तक ही पहनना चाहिए।
कनिष्ठा (Little Finger)
छोटी उंगली बुध ग्रह (Mercury) से जुड़ी होती है, जो संचार, बुद्धि, तर्कशक्ति और व्यापार का प्रतीक है। अगर कोई व्यक्ति बातचीत में निपुण बनना चाहता है, या उसका काम बोलचाल, लेखन, या व्यवसाय से जुड़ा है, तो कनिष्ठा उंगली में सोने की अंगूठी पहनना लाभकारी हो सकता है। इस उंगली में इसे पहनने से निर्णय में स्पष्टता आती है।
ये बातें भी जानें
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोना हमेशा दाईं ओर पहनना शुभ माना जाता है, खासकर पुरुषों के लिए। वहीं, महिलाएं इसे दोनों हाथों में पहन सकती हैं।
- सोने की अंगूठी पहनते समय ‘ॐ ह्रीं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जाप करना शुभ फल देता है।
- अंगूठी पहनने का शुभ दिन गुरुवार माना जाता है, लेकिन उपयुक्त और योग्य ज्योतिष या पंडित की सलाह पर इसे रविवार और अन्य दिनों (शनिवार को छोड़कर) में भी पहना जाता है।
ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 mins agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
6 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
22 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines