Malavya Yog: 29 जून को वृषभ राशि में शुक्र गोचर से बनेगा 'मालव्य योग'; इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता

Malavya Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, सुख-वैभव के स्वामी शुक 29 जून से वृषभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से मालव्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, ‘मालव्य योग’ से शुभ असर से आर्थिक, वैवाहिक और करियर संबंधी मामलों में बड़ी उपलब्धि के योग हैं। आइए जानते हैं, आपकी राशि पर इस योग का क्या असर होगा?

vrishabh-rashi-shukra-gochar-malavya-yog-2025-rashifal

Malavya Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, रविवार 29 जून, 2025 को दोपहर बाद 02:17 पी एम बजे सुख-वैभव के स्वामी शुक्र मेष से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से मालव्य योग का निर्माण हो रहा है। यह एक राजयोग है, जो विशेष रूप से धन, वैभव, भौतिक सुख-सुविधा, कला, सौंदर्य और रिलेशनशिप से जुड़े मामलों को प्रभावित करता है। यह योग 26 जुलाई 2025 तक प्रभावी रहेगा। आइए जानते हैं, इसका 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा?

विज्ञापन

सभी 12 राशियों पर मालव्य का असर

मेष राशि

मेष राशि के लिए शुक्र का मालव्य योग उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाएगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। फाइनेंशियल प्लानिंग सफल होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने की प्रवृत्ति विकसित होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह समय स्वर्णिम है। शुक्र आपकी ही राशि में है, जिससे आत्मविश्वास, आकर्षण और सफलता में बढ़ोतरी होगी। करियर और प्रेम दोनों में लाभ। बिजनेस, रिलेशनशिप और पर्सनल ग्रोथ में जबरदस्त सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के वासी जातक जो शिक्षा और मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं, विशेष लाभ में रहेंगे। कारोबार में थोड़े मिक्स रिजल्ट मिल सकते हैं। आध्यात्मिक सोच बढ़ेगी, साथ ही विदेश यात्रा या रिसर्च से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। शांत मन से निर्णय लें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को नेटवर्किंग, सोशल कनेक्शन और टीमवर्क में लाभ होगा। मित्रों से लाभ और सहयोग मिलेगा। नई पार्टनरशिप से प्रोजेक्ट्स में कलेक्टिव ग्रोथ होगा। सही दिशा में की गई मेहनत अब रंग लाएगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर बनेंगे। पब्लिक इमेज मजबूत होगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर रखें। विदेशी संपर्कों से लाभ और मान-सम्मान मिलने की संभावना है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को उच्च शिक्षा, धार्मिक यात्राएं या विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। टीचिंग, कोचिंग या कंटेंट से जुड़े लोगों को लाभ। लंबी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं, बस आत्मविश्वास बनाए रखें।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह योग धन-संपत्ति, इंवेस्टमेंट और जीवनसाथी से जुड़ी संपत्ति में लाभ देगा। रोमांटिक रिलेशनशिप भी मजबूत होंगे। टैक्स या साझा वित्तीय मामलों में पारदर्शिता रखें। आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यवसायिक पार्टनरशिप में लाभ। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आने के संकेत हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ और अवसर मिलेंगे। हेल्थ में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभदायक समय। समय प्रबंधन बेहतर रखें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और टीम वर्क में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को प्रेम, रचनात्मकता और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कलाकारों और क्रिएटिव फील्ड वालों के लिए उत्तम समय है। व्यापार में भी मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। स्थान परिवर्तन के योग हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के परिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। घर की सजावट पर खर्च होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होने की संभावना है। माता के साथ संबंध मजबूत होंगे। घर-परिवार को समय देंने से परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।

मीन राशि

मालव्य योग मीन राशि के लोगों को मानसिक शांति प्रदान करेगा। कारोबारी यात्राएं छोटी लेकिन लाभकारी होंगी। आपके कम्युनिकेशन स्किल्स में ग्रोथ होगी। मीडिया, लेखन, और मार्केटिंग फील्ड वालों को लाभ होगा। बोलचाल में संयम रखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ