Vivah Muhurat March 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शादी-विवाह एक पवित्र बंधन है। विवाह में वर-वधु 7 फेरे लेकर सात जन्मों तक एक दूजे के साथ रहने के लिए वादा करते हैं। इसलिए शादी-विवाह करते समय शुभ और अशुभ मुहूर्त का ध्यान रखा जाता है। हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ मुहूर्त का खास ख्याल रखा जाता है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो।
बता दें कि यदि शादी के लिए लड़का या लड़की योग्य है तो सबसे पहले कुंडली देखकर कर ग्रह नक्षत्रों को देखा जाता है। उसके बाद ही विवाह कार्यक्रम की प्रक्रिया आगे होती है। आज इस खबर में जानेंगे कि मार्च के महीना में कब-कब शादी के लिए शुभ मुहूर्त है। साथ ही शादी के लिए कौन सा दिन शुभ होता है।
मार्च में शादी का शुभ मुहूर्त
मार्च 1 को शादी के लिए शुभ मुहूर्त है। इस दिन विवाह मुहूर्त 5 बजकर 46 मिनट सुबह से लेकर 12 बजकर 48 मिनट तक है।
मार्च 2 को शादी के लिए शुभ मुहूर्त 8 बजकर 24 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 44 मिनट तक है।
मार्च 3 को शादी के लिए शुभ मुहूर्त 6 बजकर 44 मिनट से लेकर शाम के 3 बजकर 55 मिनट तक है।
मार्च 4 को शादी के लिए शुभ मुहूर्त 10 बजकर 16 मिनट रात्रि से लेकर अगले दिन यानी 5 मार्च को सुबह 6 बजकर 42 मिनट तक है।
मार्च 5, दिन मंगलवार को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 6 बजकर 42 मिनट से लेकर 2 बजकर 09 मिनट तक है।
मार्च 6, दिन बुधवार को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 7 मार्च को 6 बजकर 40 मिनट तक है।
मार्च 7, दिन गुरुवार को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 6 बजकर 40 मिनट से लेकर 8 बजकर 24 मिनट तक है।
मार्च 10, दिन रविवार को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 1 बजकर 55 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 मार्च को 6 बजकर 35 मिनट तक है।
11 मार्च दिन सोमवार को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 6 बजकर 35 मिनट सुबह से लेकर अगले दिन यानी 12 मार्च को सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक है।
मार्च 12, दिन मंगलवार को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 6 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम के 3 बजकर 08 मिनट तक है।
विवाह के लिए कौन सा दिन शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विवाह के लिए सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार दिन शुभ माने गए हैं। मान्यता है कि मंगलवार के दिन विवाह नहीं करना चाहिए। बल्कि इस दिन विवाह करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें – आज है प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शिव पंचाक्षर मंत्र
यह भी पढ़ें- दैत्यों के सेनापति राहु ने बदली अपनी चाल, साल 2025 तक 3 राशियां काटेंगी चांदी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
10 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines