Vivah Muhurat 2022: ज्योतिष के अनुसार नवंबर माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है। इस माह पूर्ण चंद्र ग्रहण हुआ है और कई ग्रहों ने राशि परिवर्तन भी किया है। इसी क्रम में शुक्र ग्रह भी 20 नवंबर 2022 (सोमवार) को उदय हो गया है। शुक्र उदय होने के बाद से भारत में वैवाहिक सीजन भी शुरू हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी (या ग्यारस) के बाद से विवाह व अन्य धार्मिक कार्य शुरू कर दिए जाते हैं। यदि इस दौरान गुरु या शुक्र ग्रह अस्त हो तो उन्हें इनके उदय होने तक के लिए टाला जाता है। गत माह 2 अक्टूबर को शुक्र ग्रह अस्त हो गया था। इसी वजह से विवाहों पर रोक लगी हई थी। अब सोमवार को पुनः उदय होने के साथ ही धार्मिक कार्य भी शुरू कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Shukra Uday 2022: डेढ़ महीने बाद शुक्र होगा उदय, इन राशियों के बनेंगे नए प्रेम संबंध!
नवंबर और दिसंबर माह में ये रहेंगे शुभ विवाह मुहूर्त (Shubh Vivah Muhurat 2022)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवंबर तथा दिसंबर माह में कुल 8 शुभ विवाह मुहूर्त बन रहे हैं। इनमें से कुछ अबूझ मुहूर्त हैं यानि आप बिना पंडित से मुहूर्त पूछे इन तारीखों पर शादी कर सकते हैं। नवंबर माह में विवाह के लिए 21, 24, 25 तथा 27 नवंबर को शुभ बताया गया है। इसी प्रकार दिसंबर माह में 2, 7, 8 तथा 9 दिसंबर पर अच्छे विवाह मुहूर्त बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 21 नवंबर से बजेंगे ‘बैंड-बाजे’, विवाह के लिए बन रहें हैं ये शुभ मुहूर्त
16 दिसंबर से Khar Maah के कारण विवाह पर फिर लगेगी रोक
यहां यह ध्यान रखने की बात है कि 16 दिसंबर से एक बार फिर विवाहों पर रोक लग जाएगी। 16 दिसंबर को खर मास आरंभ हो जाएगा। खर मास को शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना गया है। इसलिए इस समयावधि में विवाह सहित सभी धार्मिक कार्य टाले जाएंगे। इसके बाद विवाह अगले वर्ष 15 जनवरी के बाद शुरू हो सकेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक देवप्रतिमा स्थापना, विवाह, उपनयन संस्कार, देवोपासना, यज्ञ, धार्मिक कर्मकांड, पूजा-पाठ आदि धार्मिक कार्यों पर भी रोक लग जाएगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
9 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines