Vinayaka Chaturthi 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 10 जून को ज्येष्ठ माह में पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी है। आज के दिन गणेश जी की आराधना करना शुभ होता है। इसके अलावा कुछ लोग व्रत भी रखते हैं। आज गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10:57 से लेकर दोपहर 01:44 मिनट तक है। वहीं इस बार कई साल बाद सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का महासंयोग भी बन रहा है। चलिए जानते हैं इस दुर्लभ संयोग से किन-किन राशियों को लाभ हो सकता है।
मेष राशि
विनायक चतुर्थी के दिन मेष राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। भाग्य से मिल रहे साथ की वजह से करियर में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा सेहत में भी सुधार हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज धन लाभ हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। इसी के साथ अगले माह तक सैलरी भी बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी के दिन बन रहे हैं अद्भुत संयोग, करें 3 उपाय, होगी करियर और नौकरी में तरक्की
मिथुन राशि
जिन लोगों ने पिछले महीने शेयर मार्केट में पैसे लगाए थे, उन्हें अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी के दिन कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि
नौकरी कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। बॉस आपके काम से खुश होकर आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।
विनायक चतुर्थी के अचूक उपाय
- लंबे समय से अगर आपको एक अच्छी नौकरी की तलाश है, तो इसके लिए विनायक चतुर्थी के दिन यानी आज शुभ मुहूर्त में गणेश भगवान की आराधना करें। इसी के साथ ‘गं गणपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से जल्द ही आपकी नौकरी लग सकती है।
- शादीशुदा जिंदगी में प्यार और जीवन में नाम व पैसा पाने के लिए आज गणेश की पूजा करें। साथ ही उन्हें 5 इलायची और लौंग जोड़े में चढ़ाएं।
- बिजनेस में तरक्की पाने के लिए आज के दिन अपने घर और काम करने वाली जगह पर मिट्टी से बने गणेश जी की मूर्ति को स्थापित करें और नियमित रूप से उनकी पूजा करें।
ये भी पढ़ें- 9 दिन बाद इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन! दो ग्रहों का होगा मिलन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
9 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines