Vikram Samvat 2081: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 अप्रैल 2024 से हिंदू नव वर्ष “विक्रम संवत 2081” की शुरुआत हो गई है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, विक्रम संवत की शुरुआत भारतीय सम्राट विक्रमादित्य ने की थी। इसलिए इनके नाम पर विक्रम संवत रखा गया। 9 अप्रैल से विक्रम संवत 2081 की शुरुआत हो गई है और इस साल का नाम “पिंगल” है। साथ ही यह माह चैत्र मास का है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत ब्रह्मा जी ने चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से की थी। ज्योतिषियों के अनुसार, हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 के राजा मंगल ग्रह और महा मंत्री शनि देव होंगे। माना जा रहा है कि शनि देव और मंगल देव पूरे साल कुछ राशियों पर मेहरबान रहेंगे। साथ ही इनको खूब धन लाभ कराएंगे। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विक्रम संवत 2081 की लकी राशियां
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए नया साल अनुकूल रहेगा। विक्रम संवत 2081 में मेष राशि वाले लोगों को खूब धन-दौलत की प्राप्ति होगी। साथ ही आय में जबरदस्त वृद्धि होगी। बता दें कि शनि और मंगल देव मेष राशि वाले लोगों पर मेहरबान रहेंगे। कारोबार में जमकर लाभ दिलाएंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको प्रमोशन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह साल बहुत ही शुभ रहने वाला है। बता दें कि यह विक्रम संवत 2081 सिंह राशि वाले लोगों को कई मायने में सौगात लेकर आ रहा है। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी मिल सकती है। साथ ही जो लोग कारोबारी हैं उनको धन की प्राप्ति हो सकती है। सिंह राशि वाले लोग नया साल में नई गाड़ी और घर खरीद सकते हैं। अगले एक साल तक मौज मस्ती की जिंदगी बिताएंगे।
धनु राशि
हिंदू नव वर्ष नया साल विक्रम संवत 2081 धनु राशि वाले लोगों के लिए बेहद लकी साबित होगा। इस साल धन कमाने के कई सारे मौके मिलेंगे। साथ ही पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। जो लोग निवेश किए हैं उनको अच्छा खासा रिटर्न मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। कुल मिलाकर धनु राशि वाले लोगों के लिए नया साल बहुत ही शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें- बन गया नवरात्रि में गजकेसरी योग, अब इन 3 राशियों के लिए मौज ही मौज
यह भी पढ़ें- धन कमाने के मामले में बहुत लकी होते हैं कुंभ समेत ये तीन राशि के लोग
यह भी पढ़ें- नवरात्र पर बना त्रिग्रही योग, बुध देव दिलाएंगे मिथुन समेत इन राशियों को धन लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines