Vijaya Ekadashi Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी मनाई जाती है। बता दें कि इस साल विजया एकादशी का व्रत 6 मार्च 2024 दिन बुधवार को रखा जाएगा। 6 मार्च की रात में 3 बजकर 30 मिनट के बाद लेखन, शक्ति, याददाश्त, बौद्धिकता, पत्रकारिता और मैनेजमेंट जगत के कारक ग्रह बुध देव गोचर करने वाले हैं।
बता दें इस दिन बुध देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध देव मीन राशि में 25 मार्च तक रहेंगे। बुध के मीन राशि में प्रवेश करने से विजया एकादशी के बाद कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। तो आइए आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है।
मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि के लोगों में पराक्रम में अचानक कमी की स्थिति बन सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। जिस व्यक्ति से आपकी अधिक घनिष्ठता है उसके प्रति मन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सेहत का खास ध्यान रखना होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के मन में नकारात्मकता आ सकती है। जो लोग वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान में परिवर्तन हो सकता है। साथ ही नेतृत्व करने की क्षमता में परिवर्तन हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित कार्यों में प्रगती होने की संभावना है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों के दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। दैनिक आय में वृद्धि हो सकती है। जो लोग घर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं उनके सपने पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे हैं साथ ही लाभ की भी स्थिति बन रही है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के 1 दिन बाद इन 3 राशियों को मिलेगा शिव जी का आशीर्वाद
यह भी पढ़ें- 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य और राहु का होगा मिलन, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
10 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines