Lord Ganesha Favorite Zodiac Signs: सनातन धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। उस दिन देवी-देवता की पूजा भी की जाती है। बता दें कि कोई भी मांगलिक कार्य करने से पहले विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश जी को प्रथम पूजनीय देवता माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग भगवान गणेश को विधि-विधान से पूजा करते हैं साथ ही सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं, उन पर भगवान गणेश हमेशा प्रसन्न रहते हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, भगवान गणेश कुछ राशियों पर बेहद प्रसन्न रहते हैं साथ ही ये राशियां इन्हे बेहद भी प्रिय हैं। मान्यता है कि इन राशियों पर भगवान गणेश हर समय मेहरबान रहते हैं। साथ ही उनके जीवन की सारी परेशानियां दूर कर देते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि भगवान गणेश की सबसे प्रिय राशियां कौन-कौन सी हैं।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों पर भगवान गणेश हर समय मेहरबान रहते हैं। भगवान गणेश की कृपा से मेष राशि वाले लोगों के जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही सभी कार्यों में सफलता भी मिलती है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। जीवन खुशहाल बीतता है। मेष राशि के लोग भगवान गणेश की कृपा से नई ऊंचाइयों को छूते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों पर भगवान गणेश अत्यंत प्रसन्न रहते हैं। मान्यता है कि मिथुन राशि भगवान गणेश की सबसे प्रिय राशियों में से एक हैं। मिथुन राशि के लोग भगवान गणेश की कृपा से करियर में लगातार सफलता पाते हैं। साथ ही कारोबार और शिक्षा के क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं। मिथुन राशि वाले लोगों के स्वभाव की बात करें तो इनका स्वभाव काफी प्रभावशाली होता है। साथ ही ये लोग आसानी से किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
मकर राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, मकर राशि भगवान गणेश की प्रिय राशियों में से एक है। मान्यता है कि मकर राशि वाले लोगों पर भगवान गणेश हद से ज्यादा मेहरबान रहते हैं, क्योंकि मकर राशि वाले लोग अपना हर काम ईमानदारी से करते हैं साथ ही दूसरों से कभी भी छल नहीं करते हैं। कहा जाता है कि मकर राशि वाले लोग जब किसी कार्य को हाथ में ले लेते हैं तो उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। मकर राशि वाले लोग कभी भी हार नहीं मानते हैं।
यह भी पढ़ें- मेष से लेकर मीन राशि वाले लोग निर्जला एकादशी पर करें ये चमत्कारी उपाय, घर में दौड़ी आएंगी मां लक्ष्मी
यह भी पढ़ें- अगले 35 दिनों में मंगल का होगा महागोचर, 5 राशियों के जीवन में मचेगा धमाल
स्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines