Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vermilion Falls Indicate: मांग भरते वक्त इस 1 जगह पर गिर जाए 'सिंदूर', तो समझिए होने वाला है ये बड़ा लाभ

विज्ञापन
Vermilion Falls Indicate: मांग भरते वक्त इस 1 जगह पर गिर जाए 'सिंदूर', तो समझिए होने वाला है ये बड़ा लाभ
Vermilion Falls Indicate

Vermilion Falls Indicate: वैसे तो सिंदूर को अक्सर महिलाएं सुहाग की सामग्री के तौर पर इस्तेमाल करती हैं। शादी के बाद अक्सर महिलाएं अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से अखंड सौभाग्य का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सिंदूर से जुड़े कई शगुन और अपशगुन हैं। सिंदूर के गिरने, बिखरने और फैल जाने को लेकर कई शुभ-अशुभ मान्यताएं समाज में प्रचलित हैं। आइए जानते हैं कि सिंदूर लगाते वक्त इसका गिरना क्या संकेत देता है और शरीर के किन अंगों पर सिंदूर का गिरना शुभ है।

नाक पर सिंदूर गिरना

अक्सर जब सुहागिन महिलाएं मांग में सिंदूर भरती हैं तो उस दौरान ये शरीर के कुछ अंगों पर गिर जाते हैं। जिसे लेकर ज्योतिष शास्त्र में भी खास संकेत बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मांग में सिंदूर भरते वक्त अगर यह नाक या माथे पर फैल जाए तो यह शुभ होता है। यह इस बात का संकेत देता है कि आपको अपने पति से ढेर सारा प्यार मिलने वाला है। हालांकि इस स्थिति में आपको सिंदूर को हाथ या कपड़े से पोछना नहीं चाहिए। क्योंकि इसे पोछना अशुभ माना गया है।

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: अगर घर में उगने लगे ये 1 पौधा तो समझिए पितृ देव हो गए हैं नाराज, तुरंत करें ये उपाय

विज्ञापन

जमीन पर सिंदूर का गिरना

कई बार ऐसा भी देखा गया है कि सिंदूर लगाते वक्त वह जमीन पर गिर जाता है। इस घटना के बाद कई लोगों के मन में अजीबोगरीब बातें चलने लगती हैं। मान्यताओं के अनुसार, अगर सिंदूर लगाते वक्त अगर सिंदूरदानी आपके हाथ से छिटककर जमीन पर गिर जाए तो यह अशुभ है। वहीं असर दूसरे स्थान पर रखी गई सिंदूर की डिब्बी हाथ लगने से गिर जाए तो यह अशुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा अगर सिंदूर लगाते वक्त जमीन पर गिए जाए तो यह अशुभ फल नहीं देता।

पूजन के दौरान सिंदूर गिरना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजन के दौरान सिंदूर का गिरना अशुभ है। ऐसे में अगर आपसे सिंदूर गिर जाए और वह जमीन पर बिखड़ जाए तो यह इस बात का संकेत देता है कि निकट भविष्य में आपके साथ कुछ अशुभ होने वाला है। इसके अलावा यह पति-पत्नी के बीच झगड़े का भी संकेत देता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Trikona Rajyoga: शनि-मंगल चमकाएंगे 3 राशि वालों की किस्मत, ‘त्रिकोण राजयोग’ से होगा अपार धन लाभ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola