हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shukra Gochar 2024: शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर से बढ़ेगी 3 राशियों की परेशानी, इनकम में आएगी कमी!

Shukra Gochar 2024: बीते दिनों शुक्र ने शनि के नक्षत्र श्रवण में गोचर कर लिया है, जिसका व्यापक असर 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर शुक्र के इस गोचर का अशुभ प्रभाव आने वाले कुछ दिनों तक पड़ने वाला है।

विज्ञापन
शुक्र बढ़ाएंगे इन 3 राशियों की टेंशन!

Shukra Gochar 2024: शुक्र एक शुभ ग्रह है, जिसे धन, भौतिक सुख, लग्जरी लाइफ और प्रेम आदि का दाता माना जाता हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जितना गहरा प्रभाव शुक्र के राशि परिवर्तन का 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। उतना ही असर शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का भी सभी राशियों पर देखने को मिलता है। शुक्र देव मात्र 11 से 12 दिन तक ही किसी नक्षत्र में विराजमान रहते हैं। इसके बाद वो नक्षत्र परिवर्तन करते हैं।

वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 दिसंबर 2024, दिन शुक्रवार को प्रात: काल 03:27 मिनट पर शुक्र ने श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। श्रवण नक्षत्र का स्वामी कर्मफल दाता शनि देव को माना जाता है। इस नक्षत्र के चारों चरण मकर राशि में विराजमान होते हैं, जिसकी वजह से श्रवण नक्षत्र पर मकर राशि और इस राशि के स्वामी शनि का गहरा प्रभाव पड़ता है। चलिए जानते हैं इस बार शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशियों के जातकों की परेशानियां पहले के मुकाबले और ज्यादा बढ़ सकती हैं।

इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान!

वृषभ राशि

शुक्र के शनि के नक्षत्र में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की बॉस से अनबन हो सकती है, जिसके कारण वो आपको जॉब से भी निकाल सकते हैं। संतान के कारण वृषभ राशि के जातकों को आने वाले कुछ दिनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में मनचाहा मुनाफा नहीं होगा, जिसके कारण व्यापारियों का मानसिक तनाव बढ़ेगा। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, उनकी पार्टनर और घरवालों से अनबन हो सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: शुक्र-मंगल के योग से बुलंदियों पर 3 राशियों का सितारा, समसप्तक योग से मिलेगी सफलता और अपार धन!

कर्क राशि

शुक्र का श्रवण नक्षत्र में गोचर करना कर्क राशि के लोगों के लिए लाभदायक नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण समय पर नौकरीपेशा जातकों का टारगेट पूरा नहीं हो पाएगा। आपका बॉस आपसे नाराज होकर आपको नौकरी से भी निकाल सकता है। उम्रदराज जातकों को पेट से संबंधी समस्या हो सकती है, जिसके चक्कर में अच्छा-खासा धन खर्च होगा। कारोबारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है, जिसकी वजह से तनाव बढ़ेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

शुक्र और शनि के कारण मीन राशि के जातकों की परेशानियों बढ़ सकती हैं। बाहर का ज्यादा खाना खाने के कारण उम्रदराज जातकों की सेहत खराब हो सकती है। मकान खरीदने का फैसला इस समय मीन राशि के लोगों के लिए सही नहीं रहेगा। इसके अलावा कार धीमे चलाएं। नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना है। शादीशुदा जातकों का सोलमेट संग विवाद हो सकता है। दुकानदारों की सेल में कमी आएगी, जिसका सीधा असर आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। अविवाहित जातकों को आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Video: शुक्र-राहु की कृपा से बढ़ेगी 3 राशियों की सेविंग, सेहत में भी होगा सुधार!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola