हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

खुलने वाला है इन 5 राशियों की किस्मत का ताला, 26 जुलाई को मिथुन में गोचर करेंगे शुक्र

Shukra Gochar 2025: 26 जुलाई को शुक्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के मिथुन राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों की किस्मत का ताला खुल जाएगा। इन राशि वालों को इस दौरान बंपर लाभ होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इससे लाभ होगा?

विज्ञापन
Credit- news 24 gfx

Shukra Gochar 2025: 26 जुलाई 2025 को सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में शुक्र को प्यार, खूबसूरती, पैसा और रचनात्मकता का ग्रह माना जाता है। वहीं, मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इसी कारण इस गोचर से कुछ राशियों को बहुत फायदा होगा। यह समय नई चीजें शुरू करने, लोगों से मिलने-जुलने और रचनात्मक काम करने के लिए बहुत अच्छा है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इस गोचर से लाभ होगा।

वृषभ राशि

शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं और यह गोचर आपके दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। जो धन और परिवार से जुड़ा हुआ है। इस समय आपको पैसे कमाने के नए मौके मिल सकते हैं। इससे आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और आपको घर को सुंदर बनाने का मौका मिलेगा। आप फिजूलखर्ची से बचें। इस दौरान फाइनेंशियल मैनेजमेंट अच्छे से करें। निवेश के मौके देखें और परिवार के साथ समय का आनंद लें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि में शुक्र का यह गोचर पहले भाव को प्रभावित करेगा। जो आपकी पर्सनैलिटी और आत्मविश्वास का भाव है। इस समय आपका आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी बातों व व्यक्तित्व की ओर खींचे चले आएंगे। प्यार में नई शुरुआत हो सकती है और रचनात्मक कामों में आपको सफलता मिलेगी। आप नए दोस्त बना सकते हैं और लोग आपकी बातें ध्यान से सुनेंगे। इस दौरान अपनी रचनात्मकता को खुलकर दिखाएं, नए रिश्ते बनाएं और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

विज्ञापन

सिंह राशि

शुक्र का यह गोचर आपके ग्यारहवें भाव को प्रभावित करेगा। इस समय आप दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे और नए लोगों से मिलेंगे। आपके सपने पूरे होने की संभावना है। लव लाइफ में भी अच्छे पल आएंगे। इस दौरान सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लें, अपने दोस्तों का दायरा बढ़ाएं और अपने लक्ष्यों को पूरा करने की कोशिश करें।

तुला राशि

शुक्र आपकी भी राशि के स्वामी है और यह आपके नौवें भाव को प्रभावित करेंगे। यह भाव पढ़ाई, यात्रा और आध्यात्मिक विकास से जुड़ा हुआ है। यह समय नई चीजें सीखने, लंबी यात्राएं करने और अपने दिमाग मजबूत करने के लिए अच्छा है। लव लाइफ में भी खुशी मिलेगी और विदेश से जुड़े लोगों से फायदा हो सकता है। इस दौरान नई स्किल्स सीखें, यात्रा की योजना बनाएं और अपने सपनों को हकीकत में बदलने की कोशिश करें।

विज्ञापन

धनु राशि

शुक्र आपके सातवें भाव को प्रभावित करेगा। जो मैरिड लाइफ और साझेदारी का भाव है। इस समय आपकी लव और मैरिड लाइफ के रिश्तों में मिठास आएगी। अगर आप बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करते हैं, तो वहां भी फायदा होगा। नए रिश्ते शुरू करने के लिए यह समय बहुत अच्छा है। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। रिश्तों को और मजबूत करें व पार्टनरशिप में नए मौकों की तलाश करें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों की लाइफ में होगा धमाल, बुध ने चली दोहरी चाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola