---विज्ञापन---

5 राशियों के शुभ दिन होने वाले हैं शुरू, 31 मई को शुक्र करेंगे राशि और नक्षत्र परिवर्तन

Shukra Gochar 2025: 31 मई 2025 को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर शुक्र ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सुख, समृद्धि, प्रेम, सौंदर्य और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। इस कारण इनका गोचर कई राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है।

Shukra Gochar 2025: 31 मई 2025 को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर शुक्र ग्रह मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित हो सकता है। शुक्र को ज्योतिष में प्रेम, सौंदर्य, रिश्ते, विलासिता, कला, क्रिएटिविटी और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। जब यह ग्रह अग्नि तत्व की और ऊर्जा से भरपूर मेष राशि में आता है, तो इसका प्रभाव लोगों की पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल ग्रोथ तक साफ नजर आता है।

वहीं, अश्विनी नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। इसके कारण यह समय उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है जो अपने जीवन में कुछ नया शुरू करना चाहते हैं। चाहे वो रिलेशनशिप हो, कोई क्रिएटिव काम हो या खुद को बेहतर बनाने की कोशिश हो। जिन राशि वालों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा, वे जो भी काम इस दौरान शुरू करेंगे उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशि वालों के लिए शानदार समय लेकर आएगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

इस गोचर का सबसे सीधा और मजबूत असर मेष राशि वालों पर ही पड़ेगा, क्योंकि शुक्र इस दौरान आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे। यह समय आपके लिए आत्मविश्वास, आकर्षण में निखार लाने वाला रहेगा। आप अपनी पर्सनैलिटी को बेहतर तरीके से सामने रख पाएंगे, जिससे लोग खुद-ब-खुद आपसे प्रभावित होंगे। लव लाइफ में पॉजिटिव चेंज आ सकते हैं। रिश्तों में रोमांस बढ़ेगा, नई शुरुआत हो सकती है और आप अपनी फीलिंग्स को अच्छे से एक्सप्रेस कर पाएंगे। प्रोफेशनल फील्ड में भी आपकी मौजूदगी मजबूत होगी और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे।

वृषभ राशि

शुक्र वृषभ राशि के स्वामी हैं। इस गोचर से आपको पुराने निवेश से फायदा हो सकता है या किसी दोस्त के जरिये नई कमाई का जरिया मिल सकता है। सोशल सर्कल भी एक्टिव रहेगा और आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जिनसे भविष्य में लाभ होने की संभावना है। इस समय आपकी इच्छाएं और सपने भी पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही, आप पब्लिकली ज्यादा आकर्षक और प्रभावशाली नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

शुक्र आपके नवम भाव यानी भाग्य स्थान में प्रवेश करेंगे, जो कि भाग्य, आध्यात्म, विदेश यात्रा और उच्च शिक्षा का भाव होता है। इस समय आपके भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे और जिन कामों में पहले रुकावटें आ रही थीं, वो अब आसानी से पूरे हो सकते हैं। विदेश, धार्मिक यात्रा या किसी एडवेंचरस काम से जुड़ी योजना सफल हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए भी यह समय बहुत मददगार रहेगा। खासकर उन स्टूडेंट्स के लिए जो किसी क्रिएटिव या ग्लैमर से जुड़ी फील्ड में हैं। आपको सीनियर्स का सपोर्ट भी मिलेगा और अचानक कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

धनु राशि

शुक्र आपके पंचम भाव में प्रवेश करेंगे। यह भाव प्रेम, रचनात्मकता, बच्चों और मनोरंजन का भाव होता है। यह गोचर आपकी लव लाइफ को पॉजिटिव मोड़ दे सकता है। सिंगल लोग किसी खास इंसान से मिल सकते हैं और रिलेशनशिप में रह रहे लोगों के रिश्ते में रोमांस और क्लैरिटी बढ़ेगी। यह समय आपकी क्रिएटिव सोच और टैलेंट को भी सामने लाने में मदद करेगा। जो लोग फिल्म, म्यूजिक, थिएटर, राइटिंग या क्रिएटिव आर्ट्स से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय गोल्डन पीरियड की तरह साबित हो सकता है। इसके अलावा, बच्चे से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

शुक्र आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे, जो पराक्रम, कम्युनिकेशन और छोटे भाई-बहनों का भाव होता है। इस समय आपकी बातचीत करने की शैली में निखार आएगा और आपकी पर्सनल ब्रांडिंग मजबूत होगी। मीडिया, लेखन, कला, संगीत, डिजिटल कंटेंट या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को इस समय खूब फायदा मिलेगा। छोटे-छोटे ट्रैवेल प्लान बन सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक भी रहेंगे। यदि आपके और भाई-बहनों के बीच किसी बात को लेकर दूरी थी, तो इस समय सुलह हो सकती है। कुल मिलाकर यह समय आपकी क्रिएटिविटी और कनेक्टिविटी दोनों को बढ़ाने वाला रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम होने वाला है स्टार्ट, मायावी राहु पर गुरु की नौवीं दृष्टि से होगा लाभ

First published on: May 09, 2025 01:34 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola