Venus Transit: शुक्र ने बदली चाल, इन 3 राशियों की जेब होगी खाली, रिश्तों में बढ़ेगा तकरार!

Venus Transit: शनिवार 1 फरवरी, 2025 की सुबह में शुक्र ग्रह ने नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है। वे शनि के स्वामित्व वाले उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस नक्षत्र में शुक्र गोचर बहुत अच्छा नहीं माना गया है। इससे 3 राशियों की जेब खाली हो सकती है और रिश्तों में तकरार बढ़ सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

shukra-gochar-negative-effetct

Venus Transit: शनिवार 1 फरवरी, 2025 की सुबह में शुक्र ग्रह ने शनि के स्वामित्व वाले नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में प्रवेश कर चुके हैं। यह ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि शुक्र और शनि के स्वभाव और फल में अंतर और विरोधाभास देखने को मिलता है। शुक्र स्वभाव से आशावादी, भौतिकवादी और आकर्षण प्रधान है, जबकि शनि संयमित, गंभीर और कठोर तपस्वी होता है। शुक्र ग्रह विलासिता, भोग, प्रेम, सौंदर्य, ऐश्वर्य, कला और धन के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। वहीं, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शनि द्वारा शासित नक्षत्र है, जो संयम, अनुशासन, तपस्या और गहराई से जुड़े गुणों को बढ़ावा देता है। यह नक्षत्र संयम और तपस्या से जुड़ा है, जिसमें शुक्र ग्रह के गोचर करने से जातक के जीवन में आंतरिक और बाहरी संघर्ष की स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन

शुक्र की बदली चाल का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में उनका यह गोचर अचानक धन हानि या आर्थिक अस्थिरता ला सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो अति व्यय करते हैं। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में खटास, दूरी या गलतफहमियां हो सकती हैं। रिश्तों में भावनात्मक गहराई तो होगी, लेकिन संतुलन बनाए रखना कठिन हो सकता है। सुख-वैभव के दाता शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव से ये नकारात्मक असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों की जेब खाली हो सकती है और रिश्तों में तकरार बढ़ सकता है। आइए जानते हैं, ये अनलकी राशियां कौन-सी हैं और क्या उपाय करने से शुक्र ग्रह की शांति होगी?

विज्ञापन

मेष राशि

शुक्र की बदली चाल के नकारत्मक असर से मेष राशि के जातकों के अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। निवेश में नुकसान हो सकता है। व्यापारियों को घाटा उठाना पड़ सकता है और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन में देरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में मतभेद, अविश्वास और बहस होने की आशंका है। सिरदर्द, आंखों की समस्या या तनावजनित बीमारियां हो सकती हैं। शुक्रवार को सफेद वस्त्र और इत्र का दान करें। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

विज्ञापन

कर्क राशि

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शुक्र ग्रह के इस गोचर से कर्क राशि के जातकों की फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच गलतफहमियाँ बढ़ सकती हैं। पारिवारिक समस्याएँ बढ़ सकती हैं, जिससे मानसिक अशांति होगी। मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलेगा, सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है। शनि और शुक्र मंत्रों का जाप करें। चांदी के गिलास में पानी पीना शुरू करें। सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

तुला राशि

अचानक कोई बड़ा खर्चा आ सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। जीवन तंगहाली बढ़ने से जीना मुहाल हो सकता है। शादीशुदा जीवन में तनाव, प्रेम संबंधों में धोखा या मनमुटाव हो सकता है। निवेश सोच-समझकर करें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। किडनी, त्वचा, हार्मोनल या स्त्री रोग संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें। एक अच्छे ज्योतिष से सलाह लेकर चांदी या हीरा धारण करें। किसी गरीब को सफेद मिठाई दान करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ