Venus Transit: कुंभ राशि में शुक्र गोचर आज, नए साल में इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले!

Venus Transit: धन, सुख और वैभव के दाता शुक्र 28 दिसंबर, 2024 से शुक्र ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं, जिसमें शुक्र का गोचर में एक विशेष ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। आइए जानते हैं, किन 5 राशियों पर इसका सबसे अधिक असर होगा।

kumbh-mein-shukra-gochar

Venus Transit: धन, सुख और वैभव के दाता शुक्र शनिवार 28 दिसंबर, 2024 से राशि परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे। शुक्र ग्रह इस समय मकर राशि में है, वे 28 दिसंबर की देर रात लगभग 11 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। मकर की तरह कुंभ राशि का स्वामित्व शनि ग्रह के पास है। शनि की कुंभ राशि में शुक्र गोचर का सभी राशियों पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि में शुक्र गोचर का ज्योतिष महत्व

शनि की कुंभ राशि में शुक्र का गोचर ज्योतिष में एक विशेष घटना मानी जाती है। यह व्यक्ति के जीवन के कई पहलुओं, जैसे प्रेम, विवाह, धन, और रचनात्मकता पर प्रभाव डालता है। कुंभ राशि शनि की अपनी राशि है, और शुक्र प्रेम, सौंदर्य, धन और वैभव का कारक है। इन दोनों ग्रहों का मिलन महत्वपूर्ण परिणाम ला सकता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि में शुक्र गोचर का असर

शुक्र का कुंभ राशि में गोचर 5 राशियों के लिए प्रेम, समृद्धि, धन, करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा, सफलता और पारिवारिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहरा प्रभाव डालेगा। खासकर 5 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा, क्योंकि इनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावना है। सही उपाय और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने से इस गोचर का अधिकतम लाभ उठाया जा सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक लाभकारी रहेगा। नई नौकरी, प्रमोशन या व्यापार में विस्तार की संभावना है। अविवाहित लोगों के लिए यह समय प्रेम संबंधों की शुरुआत के लिए शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन में भी खुशहाली आएगी। कला, डिज़ाइन और तकनीकी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

शुक्र वृषभ राशि के स्वामी ग्रह हैं। कुंभ राशि में गोचर से वृषभ जातकों के लिए धन और संपत्ति में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा और व्यवसायियों को नए अवसर मिल सकते हैं। विदेशी संपर्कों से लाभ की संभावना है। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपकी सलाह और नेतृत्व को महत्व देंगे। नए साल में आपको

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए लाभकारी रहेगा। पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में नया प्रेम आ सकता है। विवाहित जातकों के लिए यह समय रिश्तों को मजबूत करेगा। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। प्रमोशन और आर्थिक लाभ की संभावना है।

तुला राशि

शुक्र तुला राशि का स्वामी है। इसका कुंभ राशि में गोचर आपके लिए निवेश और बचत में लाभकारी साबित होगा। आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। कला और डिज़ाइन से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत प्रेरणादायक रहेगा। आपके संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जो लोग जीवनसाथी की तलाश में हैं, उनके लिए विवाह के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

शुक्र का कुंभ में गोचर आपको बेहद आकर्षक बनाएगा। लोग आपके व्यक्तित्व और विचारों से प्रभावित होंगे। यह गोचर आपके लिए नए साल में खुशहाली और समृद्धि लाएगा। व्यापार और नौकरी में विशेष उन्नति होगी। यह समय बड़ी आर्थिक डील्स और निवेश के लिए शुभ रहेगा। प्रेम संबंध गहरे होंगे। विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ