---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Venus Transit: मंगल के नक्षत्र में शुक्र गोचर से बढ़ेंगी इन 3 राशियों की मुश्किलें; होगी धन हानि, बिगड़ेगा बना बनाया काम!

Venus Transit: दैत्याचार्य शुक्र अभी श्रवण नक्षत्र में विराजमान हैं। रविवार 22 दिसंबर, 2024 को देर रात 10 बजकर 25 मिनट पर शुक्र ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, धनिष्ठा नक्षत्र में शुक्र गोचर से 3 राशियों की मुश्किलें बेहद बढ़ने वाली हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Venus Transit: दैत्याचार्य शुक्र अभी श्रवण नक्षत्र में विराजमान हैं। रविवार 22 दिसंबर, 2024 को देर रात 10 बजकर 25 मिनट पर शुक्र ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश और इसका राशियों पर प्रभाव ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटना है। जब शुक्र ग्रह किसी नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो यह उस नक्षत्र के स्वामी ग्रह की ऊर्जा के प्रभाव में आ जाते हैं। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं, जो ऊर्जा, संघर्ष, साहस और उग्रता के प्रतीक है। शुक्र और मंगल की ऊर्जा का यह संयोजन कुछ राशियों के लिए चुनौतियां पैदा कर सकता है।

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: इस तरह के 3 लोग नहीं रहते हैं खुशहाल, गांठ बांध लीजिए नीम करोली बाबा की ये सीख!

---विज्ञापन---

मंगल के नक्षत्र में शुक्र गोचर का राशियों पर असर

शुक्र एक शुभ ग्रह हैं, जबकि धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जिन्हें निष्ठुर और क्रूर ग्रह माना गया है। इस नक्षत्र में शुक्र गोचर का राशियों पर मिला-जुला असर होता है। मंगल के नक्षत्र में शुक्र गोचर से 3 राशियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। इन राशियों के जातकों को भारी धन हानि हो सकती है और उनका बना बनाया बिगड़ सकता है। इससे बेहद टेंशन रहने की आशंका है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, धनिष्ठा नक्षत्र में शुक्र गोचर से जिन 3 राशियों की मुश्किलें बेहद बढ़ने वाली हैं, वे हैं:

मेष राशि

शुक्र प्रेम और सौंदर्य के कारक हैं, जबकि मंगल ऊर्जा और क्रोध के। दोनों ग्रहों का संयोग मेष राशि वालों के लिए कुछ गंभीर चुनौतियां पैदा कर सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में संशय हो सकता है। आप अपनी क्षमताओं पर शक करने लग सकते हैं। शुक्र का मंगल के नक्षत्र में गोचर मेष राशि वालों को अपने पार्टनर पर अविश्वास करने पर मजबूर कर सकता है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो सकते हैं। भावनाएं अस्थिर रह सकती हैं। एक पल प्यार और दूसरे पल गुस्सा महसूस हो सकता है। रिश्तों में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। साथी के व्यवहार से असंतोष या धोखे का अनुभव हो सकता है। वित्तीय मामलों में अनावश्यक खर्च हो सकता है। पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, खासकर त्वचा और हार्मोनल असंतुलन, हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

तुला राशि

व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे कि एग्जिमा, दाग-धब्बे आदि हो सकते हैं। बुजुर्गों में दिल यानी हृदय संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पेशेवर जीवन में तनाव और विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय करियर में अड़चनों का हो सकता है।व्यापार में भारी धन हानि की संभावना है। इस दौरान किसी भी बड़े निर्णय को कुछ समय के लिए टाल दें। व्यक्तिगत संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। मित्रों और सहयोगियों से संबंध खराब हो सकते हैं। घर के सदस्यों के बीच गलतफहमियां और आपसी तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, खासकर हार्मोनल असंतुलन हो सकती हैं।

मकर राशि

मंगल के नक्षत्र में शुक्र गोचर से बनी परिस्थितियां मकर राशि के जातकों के अनुकूल नहीं हैं। शुक्र ग्रह का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर मकर राशि के जातकों के लिए कई तरह की चुनौतियां ला सकता है। व्यावसायिक यात्राओं में रुकावटें आ सकती हैं। यात्राएं असुविधाजनक हो सकती हैं और इस दौरान सामान की चोरी का खतरा भी बना रहेगा। उद्योग-धंधों में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कच्चे माल की कमी के कारण उत्पादन बाधित हो सकता है। खुदरा व्यापारियों को ग्राहकों की कमी झेलनी पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धा बढ़ने से व्यापार में लाभ कम हो सकता है। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। उनकी देखभाल करते हुए आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। विशेष रूप से जोड़ों के दर्द और शारीरिक थकान की समस्या बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: स्मार्ट तरीके से जिंदगी जीते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, धन और ज्ञान दोनों में होते हैं धनी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 18, 2024 10:19 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola