Venus Transit 2023: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शुभ ग्रह माना गया है। इसके साथ ही शुक्र देव धन, विलासिता, लग्जरी लाइफ और वैवाहिक जीवन के कारक भी माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि जब कुंडली में शुक्र की स्थिति अच्छी रहती है तो जीवन में धन से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं जब कुंडली में शुक्र विपरीत होते हैं, जो जातक की जिंदगी में कंगाली जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र देव इस कन्या राशि में विराजमान है। बता दें कि शुक्र देव ने बीते 3 नवंबर को ही कन्या राशि में प्रवेश किया था, जो कि इस राशि में 29 नवंबर, 2023 तक रहेंगे। ऐसे में 29 नवंबर तक का समय कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ और फायदेमंद माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि शुक्र किन 3 राशियों के लिए 29 नवंबर तक लाभ के कारक रहेंगे।
कर्क राशि
शुक्र देव इस वक्त कन्या राशि में मौजूद हैं और ये इस स्थिति में 29 नवंबर 2023 तक रहने वाले हैं। ऐसे में इस दौरान कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस अवधि में करियर में भी खूब तरक्की देखने को मिलेगी। आमदनी के नए साधन विकसित होंगे। ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। इस दौरान फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगा जिसके आर्थिक संतुलन बना रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए 29 नवंबर तक का समय अत्यंत शुभ और मंगलकारी है। शुक्र गोचर की इस अवधि में किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक उन्नति होगी। जमीन से जुड़े कार्यों में धन लाभ होगा। निवेश से भी आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए 29 नवंबर तक का समय भाग्यवर्धनक साबित होगा।
यह भी पढे़ें: 27 नवंबर के बाद का समय 3 राशियों के लिए वरदान, ग्रहों के राजकुमार दिलाएंगे राजसी सुख!
वृश्चिक राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शुक्र गोचर की अवधि में वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। शुक्र गोचर के दौरान आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। बजनेस को लेकर की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आय के साधन बनेंगे, जिससे समय समय पर आर्थिक लाभ होता रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों से धन आएगा। इस दौरान कर्ज में दिए हुए पैसों की वापसी होगी। बिजनेस में आर्थिक प्रगति कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
10 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
11 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
13 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines