Shukraditya Yoga Rashifal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, गोचर और राशि परिवर्तन से ग्रह, राशियां और नक्षत्र युति (संयोग) बनाकर अनेक शुभ योग और राजयोग बनाते हैं। इसका मनुष्यों जीवन पर काफी गहरा असर होता है। मई 2024 में 1 मई को देवगुरु राशि परिवर्तन कर मेष से वृषभ राशि में जा रहे हैं, तो 14 मई से ग्रहों के स्वामी सूर्य भी वृषभ में गोचर करेंगे। वहीं 19 मई को दैत्याचार्य शुक्र भी इसी राशि में विराजेंगे। वृषभ राशि में सूर्य और शुक्र की युति से परम सौभाग्यशाली ‘शुक्रादित्य योग’ का निर्माण हो रहा है। बता दें, ‘आदित्य’ भगवान सूर्य का ही एक नाम है। यदि कुंडली में दशा और महादशा अनुकूल हो, तो इस शुभ योग में व्यक्ति को अपार धन-दौलत और इज्जत-शोहरत प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं, मई में बनने वाले शुक्रादित्य योग से किन लकी राशियों का भाग्य चमकने वाला है?
शुक्रादित्य योग का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य-शुक्र युति से बना ‘शुक्रादित्य योग’ काफी अनुकूल साबित हो सकता हैं। धन लाभ के प्रबल योग हैं। जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों का इन्क्रीमेंट होने के योग हैं। सरकारी विभागों में अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी पक्की होने की संभावना है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र की युति लाभकारी सिद्ध हो सकती है। उद्यमियों (एंटरप्रेन्योर) को व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होगा। मैन्यूफैक्चरिंग उद्योग में प्रोडक्ट का उत्पादन बढ़ेगा। कर्मचारी खुश रहेंगे। मीडिया और संचार माधयम के लोगों को राजकीय सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। स्टूडेट्स का एडमिशन अच्छे कॉलेज और यूनिवर्सिटी में होने के योग हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य योग बहुत लाभकारी हो सकता है। मित्रों के संग लंबी यात्रा पर जाने के योग है। समय आमोद-प्रमोद में गुजरेगा। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। पत्नी पक्ष से भी फायदा होने के योग हैं। व्यापार में उन्नति होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
सूर्य-शुक्र युति से बना ‘शुक्रादित्य योग’ वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद अनुकूल रहने के योग बना रहा है। आमदनी बढ़ेगी। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। जिंदगी के सुखों को भोगने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने परिचित के साथ साझेदारी में धन लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोमांटिक लाइफ रोचक रहेगी।
ये भी पढ़ें: बदली शनि की चाल, बन रहा है 12 मई से 3 राशियों की तरक्की का महायोग
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र दोनों शुभ साबित हो सकते हैं। इनकी युति से भाग्य प्रबल होगा। घर में नया वाहन आ सकता है। लॉटरी खेलने वालों की भारी लॉटरी लग सकती है। कई माध्यमों से धन प्राप्त होने के योग हैं। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: मई महीने का ‘सबसे बड़ा राशि परिवर्तन’… 5 राशियों का पॉजिटिव टाइम शुरू, बन रहा है कुबेर योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
23 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
23 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines