Samsaptam Yoga: शुक्र-शनि की प्रतियुति दृष्टि इन 3 राशियों के लिए है अशुभ, करें ये ज्योतिष उपाय

Samsaptam Yoga: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, शनिवार 11 अक्टूबर, 2025, से शुक्र और शनि की प्रतियुति दृष्टि से बना समसप्तम योग ज्योतिषीय दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण घटना है, जो 3 राशियों के लिए चुनौतियां ला सकती है। आइए जातने हैं ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इससे राहत के लिए कौन-से उपाय करने चाहिए?

shukra-shani-pratiyuti-drishti

Samsaptam Yoga: शनिवार 11 अक्टूबर, 2025, को 04:38 पी एम बजे से वैदिक ज्योतिष के दो महत्वपूर्ण ग्रह समसप्तक योग का निर्माण कर रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, ये दोनों ग्रह हैं, शुक्र और शनि। शुक्र जहां एक शुभ ग्रह हैं, वहीं शनि एक क्रूर और अशुभ ग्रह हैं। ये दोनों ग्रहों समसप्तक योग का निर्माण तब करते है, जब ये दोनों ग्रह एक दूसरे के विपरीत भावों यानी 180 डिग्री पर स्थित होते हैं।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्र और शनि एक-दूसरे के विरोधी ग्रह हैं। इन दोनों ग्रहों की प्रतियुति दृष्टि से 3 राशियों के जातकों को उनके करियर, नौकरी, कारोबार और जीवन पर काफी व्यापक असर पड़ने की संभावना हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और उन्हें क्या उपाय करने से शुक्र-शनि के प्रतियुति योग से राहत मिल सकती है?

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग मानसिक अशांति, कार्यस्थल पर अस्थिरता और वरिष्ठों से मतभेद का कारण बन सकता है। आपके फैसले बार-बार बदल सकते हैं, जिससे निजी और पेशेवर जीवन में भ्रम की स्थिति बन सकती है।

करें ये उपाय:

विज्ञापन

-हर शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनकर मां लक्ष्मी का पूजन करें।
-शनि वार को काले तिल और तेल का दान करें।
-हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को इस योग के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, विशेष रूप से त्वचा और आंखों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा, वित्तीय मामलों में अचानक खर्च या नुकसान की संभावना भी बनी हुई है।

करें ये उपाय:

विज्ञापन

-शुक्रवार को सुगंधित इत्र या चंदन का दान करें।
-शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
-‘श्री सूक्त’ का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को यह योग संबंधों में खटास, वैवाहिक जीवन में असंतुलन और करियर में रुकावट ला सकता है। शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो तो यह प्रभाव और गहरा हो सकता है।

विज्ञापन

करें ये उपाय:

-शुक्रवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।
-शनिवार को गरीबों को लोहे का सामान या कंबल दान करें।
-‘शनि स्तोत्र’ या ‘शनि चालीसा’ का पाठ करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ