Vat Savitri Vrat 2023: ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। जानिए कब है वट सावित्री व्रत तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में
कब है वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2023)
पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 18 मई को रात्रि 9.42 बजे आरंभ होगी और इसका समापन 19 मई को रात्रि 9.22 बजे होगा। इस तरह वट सावित्री व्रत 19 मई को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा शुभ, लाभ तथा अमृत के चौघड़ियों में की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: शनि को करें ये तांत्रिक टोटके तो दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाएगा
कैसे करें वट सावित्री व्रत पूजा
इस दिन पति की लंबी आयु के लिए सुहागन स्त्रियां व्रत रखती हैं। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान कर सोलह श्रृंगार करें। इसके बाद बरगद वृक्ष की जड़ में जल सींचें। उसे पुष्प, चावल, गुड़, चना, फल आदि अर्पित करें और वहीं पर बैठकर वट सावित्री व्रत कथा सुनें।
पूजा के बाद वटवृक्ष के चारों ओर मौली बांधकर परिक्रमा करते हुए पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करें। अंत में भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए जाने-अनजाने में हुए अपराधों के लिए उनसे क्षमा याचना करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
12 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines