Vastu Upay: जिस घर में परिवार के बीच आपसी संबंध अच्छे होते हैं, कभी भी लड़ाई-झगड़ा या किसी प्रकार का अनबन नहीं होता है, तो वह घर स्वर्ग के समान माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे घरों में देवी-देवताओं का वास होता है। साथ ही देवी-देवता परिजनों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर स्वर्ग के समान बन सकता है। घर में क्लेश या किसी भी तरह का मन मुटाव न बने इसके लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इस खबर में जानेंगे कि किस तरह अपने घर को स्वर्ग के समान बना सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- धनु संक्रांति पर विनायक चतुर्थी का खास संयोग, जानें यहां-
घर को स्वर्ग बनाने के उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर के मंदिर में रोजाना 1 रुपए का सिक्का रखें। इसके बाद इस एक रुपए को इकट्ठा करके अमावस्या पर गौशाला में दान करें। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही धन में बढ़ोतरी होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम की पूजा करते समय आपको लौंग, नीम के पत्ते, तेजपत्ता, राई, गूगल और लोबान इन चीजों में से किसी एक को जलाकर घर के चारों कोनों में धुआ करें। मान्यता है ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म हो जाती हैं साथ ही शांति का माहौल बना रहता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में जूते-चप्पल इधर-उधर न रखें। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जब घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है तो घर में कलह-क्लेश की स्थिति बन जाती है। इसलिए वास्तु नियम के अनुसार, घर में जूते-चप्पल सही स्थान पर रखें। ताकि घर में वास्तु दोष की स्थिति न बने।
यह भी पढ़ें- बुध ग्रह होगा अनुकूल तो बिजनेस में होगी तरक्की, करें ये खास उपाय
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
किन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
2 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
6 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines