Vastu Tips: यदि आप भी बिना कुछ किए अपनी किस्मत संवारना चाहते हैं तो इसके लिए ज्योतिष का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए ज्योतिष में बहुत से उपाय बताए गए हैं। ये सभी उपाय बिना खर्चे या कम खर्चे और कम मेहनत में ही असर दिखा देते हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इस बार चैत्र माह की शुरूआत बुधवार से हो रही है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है। ऐसे में यदि आप कुछ खास चीजों को अपने घर ले आएं तो पूरा वर्ष ही आपके लिए अनुकूल बीतेगा। इन चीजों को घर में रखने से समस्त प्रकार के वास्तु दोष दूर होते हैं और भाग्य जाग उठता है। जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में
यह भी पढ़ेंः 30 वर्षों बाद शनि बदलेगा अपनी चाल, इन 4 राशियों पर पड़ेगा भारी, मिथुन, कर्क, तुला करेंगे मौज
नए माह में घर लाएं इनमें से कोई भी एक चीज (Vastu Tips)
तोते का चित्र या प्रतिमा
भारतीय शास्त्रों में तोते को एक बुद्धिमान तथा ज्ञानी पक्षी माना गया है। यह जिस भी वातावरण में रहता है। इसके सीखने की क्षमता बहुत तीव्र होती है। यदि आपके घर में तोता है तो यह अति उत्तम है। परन्तु यदि ऐसा नहीं है तो आप अपने घर में तोते की तस्वीर या प्रतिमा भी ला सकते हैं। इस चित्र को आप घर के उत्तरी दिशा में लगाएं। इससे बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और घर से दुख, दारिद्रय और बीमारी भी दूर होगी।
चांदी का सिक्का
यदि नए वर्ष पर सर्वार्थसिद्धि योग में चांदी का सिक्का खरीदना चाहिए। वैसे तो धनतेरस पर चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। परन्तु सर्वार्थसिद्धि योग में चांदी खरीदना भी सौभाग्य लाने वाला होता है। यदि आप ऐसा करते हैं तो पूरे वर्ष आपके घर की तिजोरी भरी रहेगी और आपको कभी पैसे की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: 7 फरवरी से चमक जाएगा इन 5 राशियों का भाग्य, जानिए क्या आपके भी बदलेंगे सितारे
शंख
वैसे तो सभी हिंदू घरों में मंदिर में शंख रखे जाते हैं। फिर भी आपको नववर्ष पर शुभ मुहूर्त में एक शंख अवश्य खरीदना चाहिए। इस शंख को भी अपने घर के मंदिर या पूजा स्थल पर रखें। आरती के समय इस शंख को अवश्य बजाएं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और पैसे की तंगी दूर होती है। इससे बिजनेस में भी ग्रोथ मिलती है।
मोर के पंख
आपने देखा होगा कि बहुत से घरों में मोर के पंख लगे रहते हैं। मोर का पंख समस्त प्रकार के वास्तु दोष दूर करता है। यह भगवान कृष्ण तथा गणेशजी को भी बहुत प्रिय है। हालांकि मोर पंख लाते समय यह अवश्य ध्यान रखें कि मोर पंख ऐसा हो जिसे मोर ने स्वयं गिराया हो। यदि किसी मृत मोर का पंख लाया जाए तो वह सौभाग्य के स्थान पर दुर्भाग्य लाएगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
52 mins agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
4 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
7 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines