Vastu Tips: भूलकर भी घर में न करें ये काम, मां लक्ष्मी होती हैं नाराज और बढ़ती है दरिद्रता
Edited By Pankaj Mishra

Vastu Tips
Edited By Pankaj Mishra

Vastu Tips
Vastu Tips: हर इंसान चाहता है कि वो सफल बने और अपने परिवार को खुश रखें। कहते हैं कि जीवन में सफलता के लिए मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी अगर आपको सफलता नहीं मिल रही हैं तो इसका कारण आपके घर का वास्तु दोष (Vastu Dosh) भी हो सकता है।
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का हमारी जिंदगी में काफी गहरा असर पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही वास्तु नियमों (Vastu Rules) के बारे में बताएंगे जिसको ध्यान देकर आप अपनी जिंदगी सवार सकते हैं।
अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो आपके घर में धन-धान्य की हमेशा कमी रहेगी। लेकिन आप अगर वास्तु नियमों का ध्यान रखें तो घर का वास्तु दोष दूर हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं नियम-
वास्तु के मुताबिक हमें कभी भी बिस्तर पर बैठ कर भोजन नहीं करना चाहिए। जो लोग अपने बिस्तर पर बैठकर भोजन करते है उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए बिस्तर पर बैठ कर भोजन ना करें। वास्तु के अनुसार बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से हमें पूरी जिंदगी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही हमें किसी भी फील्ड में सफलता पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद भी कई बार सफलता हमारे हाथ नहीं लगती है।
कुछ लोग अक्सर रात में भोजन करने के बाद किचन में जूठे बर्तनों छोड़ देते हैं। वास्तु के अनुसार आपकी यह आदत धन हानि का कारण बन सकती हैं। रसोई में जूठे बर्तनों को छोड़ देना मां अन्नपूर्णा का अपमान करना माना जाता है, साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा निकलती है।
वास्तु के मुताबिक आप किस ओर मुख करके भोजन कर रहे हैं यह भी बहुत जरूरी हैं। वास्तु के मुताबिक, हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके ही भोजन करना चाहिए। इससे आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
वास्तु नियमों के अनुसार सूर्यास्त के बाद किसी को भी दान के रूप में दही, दूध और नमक नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। इसके साथ ही आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
वास्तु के अनुसार घर पर हमेशा ईशान कोण में मंदिर बनाएं, वास्तु में इसे शुभ माना जाता है। इसके साथ ईशान कोण कलश में जल भरकर रखें इससे घर पर खुशियां आती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.