Vastu Tips: हर किसी की तमन्ना होती है कि उसका जीवन सुखमय बीते। उसके जीवन में धन-धान्य की कभी कोई भी कमी महसूस न हो और, सबकुछ बढ़ियां से चलता रहे। कई बार हम काफी मेहनत करते हैं फिर भी हमें उतना लाभ नहीं मिलता है। लेकिन कई बार हम देखते हैं कि उससे भी कम मेहनत में अन्य लोगों का जीवन संपन्नता से भरा रहता है।

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कुछ चीजों को लगाने से पॉजिटिव इनर्जी के साथ-साथ खुशहाली आती है। परिवार के सदस्यों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। इससे नौकरी और बिजनेस में तो लाभ होता ही है। साथ ही, आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन

तुलसी का पौधा (Tulsi Plant)

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि मां तुलसी मां लक्ष्मी का ही रूप है। मान्यता है कि अगर नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा की जाए, तो मृत्यु के बाद सद्गति प्राप्त होती है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से कभी भी अशांति नहीं होती है और घर धन धान्य से भरा रहता है। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो आप नए साल नए साल के आगमन से पहले जरूर अपने घर में लें आये। सुबह नहाने के साथ ही नियमित रूप से तुलसी में जल देने के साथ इसकी आरती भी करें।

विज्ञापन

माता लक्ष्मी के चरण (Feet of Mata Lakshmi)

अपने घर में सुख-समृद्धि को बनाये रखने के लिए लक्ष्मी जी के चरणों को घर के मुख्य द्वार पर लगाए। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की चरण पादुका होती है, वहां सारा दु:ख-दारिद्रय दूर हो जाता है। इन चरणों को घर में स्थापित करने से खुशहाली का आगमन होता है। ऐसे में आप नए साल की शुरुआत से पहले ये चरण अपने घर पर जरूर लगा लें।

स्वस्तिक का चिह्न (Swastika Symbol)

शास्त्रों के मुताबिक, स्वास्तिक का चिह्न घर में लगाना बेहद शुभ होता है। पुराणों में स्वास्तिक को मां लक्ष्मी और गणपति का प्रतीक माना गया है। स्वास्तिक शब्द संस्कृत के सु और अस्ति को मिलकर बनाया गया है, जिसका अर्थ होता है शुभ। ऐसी मान्यता है कि स्वस्तिक का चिह्न लक्ष्मी को आकर्षित करता है और हमारे घरों में माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। हिन्दू धर्म में ज्यादातर फेस्टिवल में पूजा – पाठ के समय में स्वस्तिक बनाया जाता है।

विज्ञापन

चांदी का हाथी (Silver Elephant)

वास्तु में चांदी के हाथी को शुभ माना गया है। इसका सकारात्मक प्रभाव होता है। इसके अलावा यदि आपके घर पर राहु-केतु का बुरा प्रभाव है तो वह भी खत्म हो जायेगा। चांदी का हाथी रखने से व्यापार और नौकरी में भी तरक्की होती है। इसे घर में रखने से सुख-शांति बनी रहती है।

विज्ञापन

मोर का पंख (Peacock Feather)

हिन्दू धर्म में मोर पंख का बहुत महत्व है। मोर पंख न सिर्फ भगवान श्री कष्ण को प्रिय है, बल्कि माता लक्ष्मी, इंद्रदेव सहित कई भगवन को प्रिय है। इसलिए हिन्दू धर्म में मोर के पंख को बेहद ही शुभ माना गया है। आपने देखा होगा कुछ लोग मोर पंख को घर सजाने में इस्तेमाल करते हैं। तो वहीं कुछ लोग अपनी पुस्तक में रखना पसंद करते हैं। यदि आप अपने घरों में खुशहाली को बरकरार रखना चाहते हैं तो घर में मोर पंख लाकर जरूर रखें। घर में सुख-समृद्धि को बनाये रखने के लिए आप एक मोरपंख हमेशा पूजा स्थान पर रखें और दूसरा घर की तिजोरी में रखें। अगर तिजोरी नहीं है तो आप उस स्थान पर रखें जहां आपका धन रखा जाता है। नए साल से पहले घर में मोर पंख लाना आपको खुशियों से भर देगा।

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ