Vastu Tips: हर किसी की चाहत होती है कि उसके घर और जीवन में सुख, समृद्धि व शांति का वास हो। उसे जीवन में इच्छानुरुप सफलता मिले। इसके लिए मनुष्य हर संभव कोशिश भी करता है, लेकिन कई बार ऐसा देखा जाता है कि उसे उसके मेहनत के अनुरुप सफलता नहीं मिल पाती। जबकि ऐसे लोग भी कम मेहनत में भी काफी तेजी से आगे बढ़ जाते हैं। ऐसे में मनुष्य के जीवन में निराशा भी आ जाती है। लेकिन इससे मायूस होने की जरूरत नहीं है।
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कई ऐसी बातें बताई गई है जिससे लोगों के घर (House) में सुख और शांति आती है। मां लक्ष्मी जी (Maa Lakshmi) कृपा बनी रहती है और आर्थिक संकट दूर होते हैं। शास्त्रों के मुताबिक घर के मुख्य द्वार (Main Gate) पर शुभ धार्मिक चिन्ह बनाने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
अभी पढ़ें – जीवित्पुत्रिका व्रत पर आज बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानिए- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि समेत तमाम जानकारी
इसके अलावे वास्तु में कुछ ऐसे चिन्हों का भी उल्लेख किया गया है जो घर की सारी चिंताओं से मुक्ति दिलाने में सहायता करते हैं। घर के मुख्य द्वार (Main Door) पर स्वस्तिक, ॐ, श्रीगणेश, शुभ-लाभ आदि चिन्हों को बनाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जिससे आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्चा कम होगी और सकारात्मकता बनी रहेगी।
- सबसे पहले घर के मुख्य द्वार पर गणेशजी के चिह्न स्वस्तिक और शुभ-लाभ लगाना चाहिए। इनके शुभ असर से घर में बरकत बनी रहती है। स्वस्तिक का चिह्न बनाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है इसलिए प्रत्येक त्यौहार पर घर के मुख्यद्वार पर सिंदूर से शुभ-लाभ का चिन्ह बनाया जाता है।
- घर में देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहे इसके लिए लक्ष्मीजी की फोटो दरवाजे पर लगा सकते हैं। लक्ष्मीजी की फोटो से अलक्ष्मी भी घर से दूर रहती है। आप चाहें तो प्रवेश द्वार पर लक्ष्मीजी और कुबेरदेव की फोटो लगा सकते हैं।
- दरवाजे के नीचे लक्ष्मीजी के चरण चिह्न लगाएं। लक्ष्मीजी के पैरों के चिह्न लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
- घर का मुख्यद्वार दक्षिण मुखी हो तो दरवाजे पर पंचमुखी हनुमानजी का चित्रपट लगाना शुभ होता है।
- घर में सकारात्मक ऊर्जा आती रहे, इसके लिए दरवाजे पर वंदनवार लगाएं। वंदनवार अशोक के पत्तों से आम या पीपल के पत्तों से बना सकते हैं। अगर आप चाहें तो फूलों की माला बनाकर भी दरवाजे पर लगा सकते हैं। इससे नकारात्मकता घर से दूर रहती है।
अभी पढ़ें – रोमांटिक रहेगा दिन, प्रेमी के साथ बिताएंगे पल, सभी मूलांक वाले यहां जानें आज का अपना अपना राशिफल
- घर के दरवाजे के आसपास कांच का सुंदर फ्लॉवर पॉट रखें। इस पॉट में ताजे फूल रखना चाहिए। फूलों की महक से द्वार के आसपास सकारात्मकता बढ़ती है।
- घर के मेन गेट के सामने पौधा या वृक्ष होना शुभ नहीं होता। ये पारिवारिक सदस्यों की खुशियों के आगमन में अवरुद्ध पैदा करते हैं।
- घर का मुख्य द्वार या अन्य खिड़की-दरवाजे खोलते समय आवाज न करें। आवाज करने वाले द्वार शुभ नहीं माने जाते। इससे घर में क्लेश रहता है।
(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
7 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines