Vastu Tips: अक्सर घरों में वास्तु दोष दूर करने के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते हैं। इन उपायों के कारण घर में तोड़-फोड़ करनी पड़ती है और मोटी रकम भी खर्च होती है। वास्तुशास्त्री आचार्य अनुपम जौली के अनुसार वास्तु दोष दूर करने के लिए हमेशा तोड़फोड़ करना आवश्यक नहीं होता है। कुछ आसान से उपाय करके भी आप सभी वास्तुदोष खत्म कर सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ वास्तु टिप्स के बारे में
यह भी पढ़ें: घर की तिजोरी में रख दें ये एक चीज, छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा ही पैसा
इन उपायों से दूर होंगे वास्तु दोष (Vastu Tips)
गणेशजी दूर करेंगे वास्तु दोष
घर के मुख्य द्वार के ठीक ऊपर बाहर की ओर गणेशजी की प्रतिमा स्थापित करें। यह प्रतिमा किसी शुभ दिन और शुभ मुहूर्त में स्थापित की जानी चाहिए। इससे घर के सभी तरह के वास्तुदोष दूर हो जाते हैं।
घर में मंदिर में करें यह काम
सभी घरों में एक पूजास्थल होता है जहां पर उस घर में रहने वाले लोग प्रतिदिन पूजा-पाठ करते हैं। वहां पर प्रतिदिन पूजा करनी चाहिए और सुबह तथा शाम को सूर्यास्त के समय दीपक जलाना चाहिए। यदि दीपक संभव न हो तो कपूर जलाना चाहिए। इससे भी बिना कुछ किए ही सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: अगर करेंगे ये उपाय तो शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या भी बन जाएगी शुभ
फूलों के पौधों से आएगी पॉजिटिव एनर्जी
वास्तु दोष दूर करने का सबसे आसान तरीका यह भी है कि आप अपने घर में साफ-सफाई रखें। इसके साथ ही घर में सुंदर और सुंगधित फूलों के पौधे भी लगाएं। आप गुलाब, चमेली, मोगरी, हजारा (गेंदा), कमल आदि पुष्प लगा सकते हैं। घर के बाहर भी सुंदर फूलों के पौधे लगाने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines