---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

घर की उत्तर दिशा अमीरों के लिए है खास, 4 चीजों को रखने से रुपये-पैसों से भरी रहती है जेब

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें उत्तर दिशा में रखने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल जाती है। तो आइए उन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर से संबंधित सभी बातों को बताया गया है। मान्यता है कि जो जातक वास्तु के नियमानुसार कार्य करता है या घर में चीजों को व्यवस्थित करता है, उन्हें कभी आर्थिक तंगी नहीं हो सकती है। साथ ही वैसे जातकों जल्द ही धनवान बन जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तिजोरी रखने की दिशा निर्धारित किए गए हैं।

यदि जो जातक इन नियमों का पालन नहीं करता है, वह कंगाल बन जाता है। कहा जाता है कि जो अमीर व्यक्ति होते हैं, वे अपने घरों में तिजोरी वास्तु द्वारा बताए गए स्थानों पर ही रखते हैं। तभी वह अमीर बन पाते हैं। तो आज इस खबर में वास्तु से जानेंगे कि घर के तिजोरी रखने के क्या नियम हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- पूजा-स्थल पर भूल से भी ना रखें ये चीजें, वरना शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

घर की उत्तर दिशा में रखें ये चीज

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा भगवान कुबेर का होती है और कुबेर महाराज को धन का देवता कहा गया है। मान्यता है कि जो जातक घर की उत्तर दिशा में तिजोरी या लॉकर रखता है, उस जातक पर कुबेर भगवान की कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो जातक उत्तर दिशा में तिजोरी या लॉकर रखता है, वह हमेशा धनवान बना रहता है।

---विज्ञापन---

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर के साथ मां लक्ष्मी की फोटो लगाते हैं, साथ ही उनकी पूजा करते हैं। तो ऐसा करने से घर के देवी-देवता प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही घर में कभी भी धन की समस्या नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- घर में लगाएं इन चीजों की तस्वीरें, रुके हुए काम में मिलेगी सफलता

---विज्ञापन---

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि जो जातक घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगाता है उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है।

वहीं घर की उत्तर दिशा में किचन होता है, तो घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं हो सकती है। साथ ही घर में अन्न का भंडार भरा रहता है और मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती है।

---विज्ञापन---

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर से कलह-क्लेश खत्म हो जाते हैं। साथ ही परिवार में खुशियां बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार से जुड़े ये वास्तु दोष आपको पल भर में बना सकते हैं फकीर, 

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 18, 2023 02:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola