घर के इन दिशाओं में लाल रंग का ना करें इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लाल रंग का इस्तेमाल करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना पड़ता है। इसके लिए दिशा भी निर्धारित होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में कभी भी भूलकर लाल रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिशा में कभी भी लाल रंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इन दिशाओं में लाल रंग का इस्तेमाल करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।लाल रंग का ना हो कारपेट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर को सजाने के लिए कारपेट का इस्तेमाल जरूर करते हैं, लेकिन आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि घर में कारपेट का लाल रंग का नहीं होना चाहिए। मान्यता है कि रेड कलर का कारपेट लगाने से वास्तु दोष लग सकता है।ट यह भी पढ़ें- 4 राशियों के लिए लकी है मोती रत्न, धारण करते ही मिलते हैं गजब के फायदे
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।