Vastu Tips For Water: वास्तु शास्त्र में पानी से जुड़े कई जरूरी वास्तु टिप्स बताए गए हैं। जानकार बताते हैं कि पानी से जुड़ा काम अगर सही दिशा में किया जाए तो उससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। ज्योतिष शास्त्र में जल को मन का कारक माना गया है। ऐसे में अगर पानी की बर्बादी होती है तो उससे घर के सदस्यों का मन अशांत रहता है। यही वजह है कि वास्तु एक्सपर्ट इस बात पर जोर देते हैं कि पानी से जुड़े कार्य हमेशा उचित दिशा में किए जाएं।
जमा ना होने दें पानी
वास्तु नियम के मुताबिक, घर में कभी भी पानी को जमा करके नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि घर में अगर पानी रोककर रखा जाता है तो वास्तु दोष उत्पन्न होता है। ऐसे में इसका ध्यान रखना चाहिए।
फ्रिज और वॉशिंग मशीन कहां रखें
घर में सकारात्मक ऊर्जा को बरकरार रखने के लिए फ्रीज या वॉशिंग मशीन इत्यादि को हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। यह वास्तु के लिहाज से सही है।
पानी रखने के लिए सही दिशा क्या है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पानी को रखने के लिए उत्तम दिशा नॉर्थ-इस्ट (उत्तर-पूर्व) यानी ईशान कोण है। ऐसा करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।
पानी की टंकी कहां रखें
वास्तु नियम के मुताबिक पानी की टंकी को हमेशा उत्तर-पश्चिम के बीच रखना चाहिए। यानी पानी की टंको को वायव्य कोण में रखना चाहिए। वास्तु के इस नियम का पालन करने से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
नल का रखें खास ध्यान
वास्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो घर में कभी नल से पानी टपकना नहीं चाहिए। यदि ऐसा होता भी है तो उसे तत्काल सही करवाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस स्थिति में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। यह वास्तु दोष मानसिक अशांति पैदा करता है। इसके अलावा इससे सुख-समृद्धि भी प्रभावित होती है।
यह भी पढ़ें: सफल होने के लिए गांठ बांध लें चाणक्य की ये 6 बातें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
45 mins agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
23 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines