Vastu Tips For Wallet: क्या आपके पास भी धन है कि रुकने का नाम नहीं लेता? लाख कोशिश के बाद भी पैसे आते ही खर्च हो जाते हैं। कमाई तो हो रही है लेकिन पैसे कहां खर्च हो जाते हैं आपको पता ही नहीं चल पाता? तो इन सबका कारण कहीं आपका वॉलेट तो नहीं?
कहीं आपके पर्स के वजह से मां लक्ष्मी आपसे रूठी तो नहीं हैं? हो सकता है कि आपकी किसी भूल के कारण आप पर मां लक्ष्मी की खास कृपा हो ही न पा रही हो और उस गलती से अनजान आप बस उपाय (Upay for Money) और टोटके अपनाने में लगे हुए हैं, तो आइए आपको कुछ गलतियों को बताने के साथ ही एक सरल उपाय बताते हैं, जिसे करने के बाद आप मां लक्ष्मी (Maa Laxmi Ke Upay) की खास कृपा पा सकते हैं।
वॉलेट या पर्स में क्या न रखें?
वास्तु शास्त्र में कई चीजों के बारे में बताया जाता है जिन्हें अपनाकर आप अपने लाइफ में काफी कुछ चेंज कर सकते हैं। शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें जैसे- फटे नोट, देवी-देवता या किसी व्यक्ति की तस्वीर, किसी मृत व्यक्ति की फोटो और दवा आदि नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है और मां लक्ष्मी भी आपसे रूठ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- अपनी उंगलियों से लगाए करियर, प्यार और बुद्धि का पता
कौन सा रंग का पर्स लकी है?
वास्तु शास्त्र में पर्स के कलर के बारे में भी जानकारी दी गई है। कुछ लोगों के लिए काले रंग का पर्स शुभ होता है। जबकि, शास्त्रों में सफेद रंग पर्स रखना काफी शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस तरह के पर्स में हमेशा धन रहता है और व्यक्ति के पास पैसों की कभी कमी नहीं रहती है।
Wallet को कैसे बनाए मनी मैग्नेट?
अगर आप भी अपने पर्स को मनी मैग्नेट बनाना चाहते हैं या फिर कभी भी आपके पर्स में पैसे कम न हों और हमेशा वो धन से भरा रहे तो इसके लिए आप एक छोटा सा उपाय अपना सकते हैं। आपको अपने पर्स में गोमती चक्र रखना होगा। शास्त्रों में पर्स के अंदर गोमती चक्र रखना काफी शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी की खास कृपा होती है।
होगी मां लक्ष्मी की खास कृपा
नया पर्स का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो पहले पुराने पर्स को संभाल लें। अपने पुराने वॉलेट में आप 1 रुपये का सिक्का रखकर उसे लाल कपड़े में बांध कर रख सकते हैं। ये भी एक तरह का टोटका है जो कभी लक्ष्मी मां को रूठने नहीं देगा।
ये भी पढ़ें- तेल लगाने से भी बदल सकती है किस्मत! जानें दिन के अनुसार लाभ
किन गलतियों से रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी?
- फटा पर्स का इस्तेमाल न करें।
- पुराने पर्स को फेंकने की न करें गलती।
- किसी को भी गिफ्ट न करें पर्स या वॉलेट।
- किसी को अपना यूज किया हुआ पर्स न दें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines