Vastu Tips: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यधिक महत्व दिया गया है। शास्त्रों में तुलसी का भगवान विष्णु से संबंध बताया गया है। यही कारण है कि विष्णु तथा उनके सभी अवतारों यथा राम, कृष्ण आदि की पूजा में तुलसी का प्रयोग अवश्य किया जाता है। तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास भी माना गया है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर में तुलसी की नियमित रूप से पूजा होती है तथा शाम को दीपक जलाया जाता है, वहां साक्षात लक्ष्मी का वास होता है। इन्हीं कारणों के चलते प्रत्येक हिंदू के घर में तुलसी का पौधा अवश्य मिलता है। हालांकि तुलसी के पौधे को लेकर कई नियम भी बनाए गए हैं। इन नियमों की पालना नहीं करने पर फायदे की जगह नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। जानिए इन नियमों के बारे में
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में ऐसे लगाएं तुलसी तो चमक उठेगा भाग्य, सभी देवता पूरी करेंगे आपकी इच्छाएं
तुलसी के लिए ध्यान रखें ये नियम
तुलसी के पौधे के पास न हो गंदगी
आम तौर पर हम घर में पौधे लगाने के लिए एक स्थान निर्धारित कर देते हैं। इस स्थान पर गंदगी होती है या कूड़ा-कचरा होता है तो हम उस पर इतना ध्यान नहीं देते है। तुलसी, केले, बिल्व, पीपल, बरगद आदि वृक्षों के पास किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा होना इन पौधों की पॉजिटिव एनर्जी को नेगेटिव एनर्जी में कन्वर्ट कर देता है। इसकी वजह से कई बार नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। अतः तुलसी के पौधे के पास कभी भी गंदगी न रखें।
तुलसी के पौधे के पास न उगाएं ये पेड़-पौधे
तुलसी को एक पवित्र पौधा माना गया है। इसके पास कांटेदार या अशुभ प्रभाव देने वाले पेड़-पौधे नहीं लगाने चाहिए। इन पौधों में कैक्टस, खेड़ली तथा शमी वृक्ष प्रमुख हैं। कांटेदार पौधों को राहु का कारक माना गया है, अतः इन्हें घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में उगाना चाहिए। तुलसी के पौधे को सदैव घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में लगाया जाता है। इस तरह भी इन दोनों पौधों को एक साथ लगाने पर वास्तु दोष होता है। हालांकि गुलाब के पुष्प को तुलसी के साथ लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: मनीप्लांट नहीं इस पौधे को घर में लगाने से चमकेगा भाग्य, तुरंत दिखेगा चमत्कार
तुलसी के साथ न लगाएं आंकड़े का पौधा
शास्त्रों में आक (या आंकड़े के पौधे) को भी पवित्र माना गया है। इसे भगवान शिव का प्रिय पौधा माना गया है। परन्तु इस पौधे से निकलने वाला दूध जहरीला होता है। यदि यह दूध तुलसी के पत्ते पर स्पर्श हो जाए और उस पत्ते को प्रसाद के रूप में कोई खा लें तो बीमार हो सकता है। अतः आयुर्वेद में तुलसी और आक के पौधों को दूर-दूर लगाने की सलाह दी गई है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
10 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines