Vastu Tips for Salt: “नमक” जिसे सिर्फ खाने के स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। किचन से लेकर हमारी जिंदगी में भी नमक का उपयोग बहुत खास है। घर की साफ-सफाई करने से लेकर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने तक के लिए नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा घर में दरिद्रता का कारण भी नमक बन सकता है। राजा को रंक और रंक को राजा तक बनाने के लिए नमक काम आ सकता है। वास्तु शास्त्र में नमक से संबंधित कई नियमों के बारे में बताया गया है।
इन नियम में नमक का सही तरह से इस्तेमाल करना और नमक संबंधित गलतियों को करने से बचने के कई उपाय बताए गए हैं।अगर आप बिना सोचे समझे बाजार से नमक खरीद लेते हैं या किसी को भी नमक दे देते हैं, तो आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए नमक के नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, आइए नमक के नियमों के बारे में जानते हैं।
नमक कब और किस समय खरीदना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक को खरीदते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। जैसे- नमक किस दिन खरीदें? नमक कब न खरीदें? नमक किस दिन नहीं खरीदना चाहिए? आदि। नियमों के अनुसार नमक को शुक्रवार के दिन खरीदना चाहिए, जिससे आप पर मां लक्ष्मी की खास कृपा हो सकती है। जबकि, शनिवार के दिन नमक खरीदना मना होता है। इसके अलावा दिन चाहे कोई सा भी क्यों न हो आपको भूलकर भी सूर्यास्त के बाद या रात के समय नमक नहीं खरीदना चाहिए।
नमक कब नहीं देना चाहिए?
नियमों में रात के समय किसी को भी नमक नहीं देना चाहिए। अगर आपसे कोई नमक मांगने आता है तो आप उन्हें साफ मना कर दें। अगर ऐसा नहीं करेंगे और रात में नमक दे देंगे तो आपके घर में दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी भी आपसे रूठ सकती हैं।
नमक का दान या हाथ में नमक देना सही?
वास्तु शास्त्र में नमक का दान करना शुक्रवार के दिन शुभ माना गया है, लेकिन कभी भी शाम के समय नमक का दान न करें। बात रही हाथ से नमक देने की तो इसे लेकर भी शास्त्रों में कहा जाता है कि कभी किसी को हाथ से हाथ में नमक नहीं देना चाहिए। कहा जाता है कि इससे आप अपने द्वारा किए गए दान-पुण्य आदि के फल को दूसरे के हाथ सौंप देते हैं।
ये भी पढ़ें- Namak Ke Upay: जल्द मालामाल कर देंगे नमक के 3 चमत्कारी उपाय!
इस दिशा न रखें नमक
वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक को रसोई के दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। घर में दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।
नमक को कहां रखना शुभ
घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आप नमक को किसी लाल रंग के कपड़े में बांध कर रख सकते हैं। कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी की खास कृपा होती है। ये नमक उपाय आप शुक्रवार को कर सकते हैं। बस आपको एक लाल रंग का कपड़ा लेना है और उसमें नमक डालकर कपड़े को गांठ लगाकर रसोई में रख दें।
Disclaimer: News24 की ओर से इस खबर को सिर्फ जानकारी प्रदान करने के लिए लिखा गया है। इसे लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा। इसे अपनाने से पहले और अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ या ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines