Vastu Tips for Prosperity: क्या आप भी पैसों की तंगी से परेशान हैं? क्या आपकी लाख कोशिशों के बाद भी कामकाज में सफलता हाथ नहीं लग रही है? घर में अलग तरह की नकारात्मक ऊर्जा का वास हो चुका है? करियर से लेकर नौकरी और व्यापार में खास तरक्की नहीं हो पा रही है? यहां तक कि आपको सपने भी डरावने आने लगे हैं? अगर आप भी इन सभी समस्या से परेशान हैं और इसके लिए किसी उपाय को अपनाना चाहते हैं तो आप एक छोटा सा टोटका कर सकते हैं।
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में आर्थिक समस्या को दूर करने से लेकर रुकी हुई तरक्की में सफलता पाने तक के उपायों के बारे में बताया गया है। इनमें से एक उपाय सिरहाने कुछ चीजों को रखने का शामिल है। सोते समय आप सिरहाने यानी तकिए के नीचे (Takiye Ke Niche Kya Rakhen) कुछ खास चीजों को रखकर अपनी किस्मत की बंद ताले की चाबी को खोल सकते हैं। आइए जानते हैं कि सोते समय तकिए के नीचे किन-किन चीजों को रखना चाहिए?
तकिए के नीचे रख दें ये 5 चीजें
1. हरी इलायची- आप काफी मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी खास फायदा नहीं मिलता है? ऐसे में सिर्फ आपके पास अपने भाग्य को कोसने के अलावा कुछ बचता नहीं है? अगर हां, तो अपने भाग्य उदय करने के लिए सोने से पहले सिर के नीचे इलायची को रखकर सो सकते हैं।
2. एक रुपये का सिक्का- सिर के नीचे आप 1 रुपये का सिक्का रखकर सो सकते हैं। वास्तु शास्त्र में सिरहाने एक रुपये का सिक्का रखना शुभ माना गया है। इससे आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। धन संबंधित लाभ और कामकाज में तरक्की हासिल हो सकती है।
ये भी पढ़ें- क्या आप भी चटकाते हैं उंगलियां? तो जानें इसके नुकसान
3. लहसुन की कली- वास्तु शास्त्र में तकिए के नीचे लहसुन की कली को रखकर सोना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। अगर आपको रात में सोते समय बुरे सपने या ख्याल आते हैं तो आप इस उपाय को अपना सकते हैं।
4. हल्दी की गांठ- वास्तु शास्त्र में हल्दी की गांठ को रखना शुभ माना गया है। इससे भगवान विष्णु की खास कृपा होती है और धन लाभ भी होता है। नौकरी कर्ताओं को नौकरी में तरक्की मिलती है और बिजनेस में धन में वृद्धि हो सकती है।
5. तुलसी के पत्ते- हिन्दू शास्त्र में तुलसी के पत्ते को बहुत शुभ माना गया है। घर के आंगन में तुलसी के पौधे के होने पर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही भगवान विष्णु की खास कृपा होती है। सोने से पहले तकिए के नीचे तुलसी का पत्ता रखना अच्छा होता है। हालांकि, रात के समय पत्ते को न तोड़े लेकिन आप दोपहर में ही एक पत्ता रख सकते हैं और फिर इसे सोते समय तकिए के नीचे रख सकते हैं। इससे जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे और धन की प्राप्ति भी हो सकेगी।
ये भी पढ़ें- गुरुवार को न करें ये 10 काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
14 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines