Vastu Tips for Pregnancy: स्वस्थ और गुणवान संतान की चाहत हर शादीशुदा इंसान की होती है। हालांकि कई बार ग्रहों के अशुभ प्रभाव जानकारी के अभाव में लोग इस सुख से वंचित रह जाते हैं। हालांकि बच्चों की सेहत और उसके भविष्य के बारे में अहम जानकारी कुंडली से प्राप्त की जा सकती है। वहीं हर गर्भवती महिला की कामना होती है कि उनका बच्चा स्वस्थ और गुणवान हो सके। हालांकि कई बार इसमें ग्रहों की स्थिति आड़े आती है। जिसकी वजह से कई लोग निराशा से घिर जाते हैं। लेकिन हम आपको स्वस्थ, गुणवाण संतान और गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे करने से उत्तम और गुणवान संतान की प्राप्ति हो सकती है।
कंप्यूटर और लैपटॉप से बनाएं दूरी
वास्तु शास्त्र के अनुसार गर्भावस्था की पूरी अवधि में महिला को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से दूर रहना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान खासकर कंप्यूटर और लैपटॉप का इस्तेमाल करने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इससे गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत पर बुरा असर होता है।
यह भी पढ़ें: बेहद चमत्कारी है इस 1 पेड़ का बीज, कहीं से भी मिल जाए तो चमक जाती है किस्मत
दक्षिण-पश्चिमी दिशा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, गर्भवती महिलाएं अगर चाहती हैं कि गर्भावस्था का पूरा समय बिना बिना किसी परेशानी से बीते तो ऐसे में बेडरूम में दक्षिण-पश्चिम दिशा में सोना चाहिए। दरअसल ऐसा करने से गर्भावस्था की पूरी अवधि सुखद लगती है।
उत्तर-पश्चिम दिशा का वास्तु
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गर्भवती महिला को किसी भी सूरत में उत्तर-पश्चिम दिशा में नहीं सोना चाहिए। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि सोते समय सिर दक्षिण दिशा में रहे।
रंगों का होता है खास असर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गर्भवती महिला को कभी भी गहरे रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खासतौर पर लाल, भूरा और काला रंग तो भूल से भी नहीं पहनना चाहिए। वहीं गर्भ के दौरान पूरे 9 महीने तक नीला, हरा या गुलाबी रंग के वस्त्र ही पहनने चाहिए।
कमेरा का रंग गर्भावस्था पर डालता है खास असर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी ऐसे कमरे में नहीं बैठना चाहिए जिसकी दीवारें गहरे रंग के हों या जहां पर्याप्त रोशनी ना हो। गर्भवती महिला को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि वो जहां भी रहें उस कमरे में पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी और हवा मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: 19 साल बाद 16 अगस्त को बनेगा खास संयोग, इन 4 राशियों के लोग होंगे अमीर! बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
19 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines