Vastu Tips: ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें सही तरह से किया जाए तो वे भाग्य बदल कर रख देते हैं। इसके लिए आपको न तो कोई खर्चा करना होता है और न ही कुछ मेहनत करनी होती है। वास्तु शास्त्र में ऐसा ही एक उपाय है घर में पेड़-पौधे लगाने का। वास्तु में कई ऐसे पेड़-पौधे बताए गए हैं जिन्हें एक निश्चित दिशा या जगह पर उगाया जाए तो घर में समृद्धि आती है। ये पौधे देखने में सुंदर दिखते हैं, घर में पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं और घर में धन आगमन के रास्ते खोलते हैं। जानिए ऐसे ही एक पौधे स्पाइडर के बारे में
वास्तु में शुभ बताया गया है स्पाइडर प्लांट को (Spider Plant in Vastu Tips)
यह देखने में एक सुंदर और छोटा पौधा है जिसे घरों के अंदर लगाया जा सकता है। मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से भाग्य संवरता है। वातावरण में पॉजिटिव एनर्जी फील होती है और वहां रहने वालों का मूड अच्छा बनता है। इस पौधे को आप कहीं भी लगा सकते हैं परन्तु इसे कभी भी घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को बालकनी, बेडरूम, सीढ़ियां, लिविंग रूम, स्टडी रूम या कहीं भी छाया वाली जगह पर लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर से आज ही बाहर फेंक दे ये 5 चीजें, फटाफट अमीर बन जाएंगे
घर और ऑफिस कहीं भी लगा सकते हैं इस पौधे को
स्पाइडर के प्लांट को आप अपने घर अथवा कार्यस्थल पर रख सकते हैं। इसे जहां भी रखेंगे, यह वहीं पर पॉजिटिव एनर्जी फैलाता है। यदि इसे ऑफिस में रखा जाता है तो यह वहां के माहौल को अच्छा रखता है। स्टाफ में एनर्जी बनी रहती है, बिजनेस में ग्रोथ होती है, इनकम बढ़ती है। इसी तरह घर पर रखने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है, परिवार में प्रेम बढ़ता है और सुख-समृद्धि आती है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर सुबह उठते ही दिख जाएं घर में चींटियां तो जल्द मिलेगी ये बड़ी खुशखबरी
इस दिशा में रखने से होगा सबसे ज्यादा फायदा
यदि स्पाइडर के प्लांट को घर के ईशान कोण (या उत्तर-पूर्व दिशा), उत्तर, पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखा जा सकता है। इन जगहों पर यह प्लांट शुभ असर देता है। यदि इस प्लांट को दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए। वहां पर यह शुभ के बजाय अशुभ प्रभाव देने लगता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में स्पाइडर प्लांट है तो उसे कभी भी सूखने न दें। अगर पौधा सूख जाएं अथवा मर जाएं तो तुरंत ही उसे बाहर फेंक दें और नया पौधा ले आएं। घर में कोई भी सूखा या मृत पौधा नेगेटिव एनर्जी लाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
17 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines