Vastu Tips for Office in Hindi: क्या आपका मन भी ऑफिस में नहीं लगता? कार्यस्थल पर काम को लेकर उत्साह नहीं रहता? क्या आप पसंदीदा जॉब करने के बावजूद भी निराश रहते हैं? या आपके बॉस भी आपके कार्यों की सराहना नहीं करते? दरअसल वास्तु शास्त्र में इनके लिए वास्तु दोष को जिम्मेदार ठहराया गया है। अगर वास्तु के नियम का पालन किया जाए तो वास्तु दोष उत्पन्न नहीं होता। यदि आप भी कड़ी मेहनत के बावजूद निराश रहते हैं तो कुछ वास्तु टिप्स आपके लिए मददगार हो सकते हैं। आइए जानते हैं नए साल (2024) में ऑफिस के लिए जरूरी वास्तु टिप्स।
ऑफिस के लिए सही दिशा क्या है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस के लिए अगर सही दिशा को चुनना हो तो वह- नॉर्थ, नॉर्थ-इस्ट या नॉर्थ-वेस्ट हो सकती है। दरअसल ये दिशाएं ऑफिस के लिए उपयुक्त मानी गई हैं। जो लोग दूसरों की सेवा के लिए ऑफिस बनाना चाहते हैं, उनके लिए पूरब सबसे उपयुक्त है। वहीं आर्थिक लाभ के दृष्टिकोण से उत्तर (दिशा) सही मानी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर (दिशा) के स्वामी कुबेर हैं जो धन के स्वामी माने गए हैं।
ऑफिस का प्रवेश
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस का प्रवेश द्वार पूरब या उत्तर की ओर हो तो अच्छा है। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि प्रवेश द्वार पर कोई ऐसी चीज न हो जो लोगों के आने-जाने में दिक्कत पैदा करे।
रिसेप्शन- वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसके लिए उचित दिशा पूरब या उत्तर है।
ऑफिस में बैठने की स्थित कैसी हो?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस में बॉस का कमरा पश्चिम-दक्षिण दिशा में होना चाहिए। साथ ही बॉस को चाहिए कि वह कार्य करते समय उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठे।
ऑफिस का रंग
वास्तु नियम के मुताबिक पॉजिटिव एनर्जी के लिए ऑफिस-ग्राउंड को चमकीले रंग से रंगना अच्छा है। जबकि इसकी दीवारों के लिए रेड, पिंक, व्हाइट, ग्रीन या ब्लू रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा 2024, जानें भविष्यफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
12 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines