Vastu Tips: कई बार ऐसी स्थितियां बन जाती हैं कि व्यक्ति को न चाहते हुए भी कर्ज लेना पड़ता है। पैसों की तंगी के चलते घर में क्लेश होने लगता है और रिश्तेदार मुंह मोड़ लेते हैं। खासतौर पर जब वक्त बुरा चल रहा हो तो कोई साथ भी नहीं देता है। ऐसे में वास्तु के कुछ बहुत ही आसान से उपाय अपना कर कर्जे और पैसे की तंगी से मुक्ति पाई जा सकती है। जानिए वास्तु के कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में
घर से आज ही निकाल दें ये फालतू सामान (Vastu Tips for Money)
घर में न रखें टूटे-फूटे सामान
अक्सर लोग टूटे-फूटे सामान को अपने स्टोर में रख लेते हैं कि कभी बाद में निकाल देंगे। वास्तु ज्योतिष के अनुसार घर में टूटा-फूटा सामान रखा होने गरीबी को आमंत्रण देता है। ऐसे में व्यक्ति का सौभाग्य भी काम नहीं आता है। इसलिए यदि आपके घर में भी कोई टूटा-फूटा सामान हो तो उसे तुरंत निकाल फेंकिए।
यह भी पढ़ें: Numerology Today: अपनी डेट ऑफ बर्थ से जानिए कैसा रहेगा आपका भाग्य, यह है आसान उपाय
न रखें बंद घड़ी या इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और गैजेट्स
घर में बंद घड़ी, पुराने टीवी, रेडियो, फ्रिज या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी नहीं रखने चाहिए। ये भी गरीबी का कारण बनते हैं और घर में रहने वालों को बीमार करते हैं।
पुरानी खराब झाडू, टूटे बर्तन भी न रखें
कई घरों में पुरानी खराब झाड़ू भी रखी रहती है, उसे भी न रखें और कबाड़ में फेंक दें। इसके साथ ही घर में कोई बर्तन टूटा-फूटा हो तो उसे भी निकाल दीजिए। यदि ऐसा नहीं करेंगे तो भाग्य के अच्छा होते हुए भी सिर पर कर्जा हो ही जाएगा।
न पहनें गंदे, फटे और घिसे हुए कपड़े
व्यक्ति किस तरह के कपड़े पहनता है, इस पर भी उसका भाग्य निर्भर करता है। व्यक्ति को सदैव साफ, स्वच्छ तथा अच्छे वस्त्र पहनने चाहिए। वस्त्र भले ही पुराने हो परन्तु फटे हुए न हो। इस तरह व्यक्ति खुद को अमीर बना सकता है।
यह भी पढ़ें: Ekadashi Vrat: भगवान विष्णु की एकादशी पर ऐसे करें पूजा, मां लक्ष्मी घर देगी घर के सब भंडार
घर में न रखें गंदगी
घर में कूड़ा-कर्कट का होना और गंदगी रखना भी गरीबी आने का कारण है। भले ही पौंछा न लगाएं या फर्श न धोएं परन्तु रोजाना झाड़ू अवश्य लगानी चाहिए। इसके साथ ही किसी भी तरह का कचरा यदि घर में हो तो उसे भी घर से बाहर फेंक देना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines